Posts

Showing posts from 2019

आइनें के सामने खड़ी

Image
"ज़िंदगी भर अपनी गूंगी धड़कनों के साथ-साथ हम भी घर के क़ीमती सामान में रखे रहे" राहत इंदौरी की यह ग़ज़ल आज बार-बार उसे याद आ रही थी जब शादी के लाल जोड़े में वो 'दुल्हन' बन 'गुड़िया-सी' सजी आइने के सामने खड़ी थी वही 'गुड़िया' जो कभी बोलती नहीं बस चुप रहती है.. होठों पर मुस्कान सजाए दिल में अरमान दबाएं वो तो बस जिए जा रही थी.. ये सोचकर कि आख़िर 'ज़िंदगी' इसी का तो नाम है.. और ज़िंदगी हर दिन हक़ीक़त के डस्टर से उसके सपनों और उम्मीदों को पोंछती रही.. मां ने सिखाया था "अनजान लोगों से दूर रहना" फिर मां ने ही एक अनजान के साथ ज़िंदगी भर का नाता क्यों जोड़ दिया इस बात से आज परेशान थी वो.. कसमसा रहा था उसका 'मन' ख़ुद की जो नहीं कर पा रहा था अपनों ने ही उसे पत्थर बना दिया था हां, पत्थर पत्थर सी बन गई थी वो अकड़ में भी थी और छेनी-हथौड़ी की मार से छोटे-छोटे टुकड़ों में भी टूट गई थी.. सच कहूं तो हक़ीक़त से ऊब चुकी थी वो.. क्यों हमारे यहां की लड़कियां दूसरों के लिए जीत...

तुम

मेरी यादों में तुम .. मेरे ख़्यालों में तुम .. मेरी बातों में तुम .. मेरी ख़ामोशी में तुम .. मेरी कविताओं में तुम .. मेरी हर कहानी में तुम .. बस नहीं हो तो मेरी ज़िंदगी में तुम ..

शादी

शादी... दिलों का बंधन?? नहीं, दिलों पर बंधन.. रश्मों का त्योहार?? नहीं, रश्मों का व्यापार.. सौगात में मिली खुशियां?? नहीं, पैसों से खरीदी गई खुशियां.. रूह का मेल?? नहीं, जिस्म का मेल.. नए सपने दिखाती है?? नहीं, पुराने उधेड़ती है.. नई पहचान दिलाती है?? नहीं, पुरानी मिटाती है.. एक ख़्याल?? नहीं, बस सवाल..

When you walk with me......

Image
When you walk with me, I'll go miles Without thinking of any destination. When you walk with me, I'll go miles And never wait for the day to completion. When you walk with me, I'll go miles And love will be in the air. When you walk with me, I'll go miles And wish the time to become slower. When you walk with me, I'll go miles And turn our sorrows into pleasure. When you walk with me, I'll go miles And make this complicated life easier. When you walk with me, we'll go miles Thorn comes but we'll always smile.. When you walk with me, we'll go miles And brighten our relation as star shines..

क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे??

Image
क्या तुम मुझे स्वीकार करोगे मेरी हर ग़लती और नादानी के साथ.. क्या हमकदम और हमनवां बन मेरे साथ चलोगे, हाथों में डाले हाथ.. क्या मेरे साथ अपनी हर ख़ुशी जोड़ोगे?? ज़िंदगी की तस्वीर में बिना फिल्टर लगाए मेरे साथ आगे बढ़ोगे?? मेरी कमज़ोरी नहीं, मेरी ताक़त बनोगे?? आज एक अजनबी से मोहब्बत कर रहे क्या जब जान जाओगे तब भी अपनी मोहब्बत निभाओगे?? सच बताओ क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे?? सुनो, जब तुम सहरा सजाए मेरे घर आओगे, मेरे हमसफ़र बनोगे मुझे सिंदूर लगाओगे, आज, कल, परसो और हमेशा-हमेशा के लिए मेरे बनोगे और मुझे अपना बनाओगे, तो बस हमसफ़र ही नहीं एक अच्छे दोस्त भी बनोगे?? दोस्त बन ज़िंदगी के सफ़र पर साथ चलोगे?? अच्छा...सुनो... तुम्हें... हज़ारों तारों के बीच उस चमकते चांद को देखना पसंद है, न उसे अब मेरे साथ देखोगे?? मुझे न... खुले आसमां में चिड़ियों को आज़ादी से उड़ते देखना बहुत पसंद है.. क्या अपना थोड़ा समय चिड़ियों को भी दोगे?? पता है, रिश्ते को जोड़े रखने के लिए कभी बोलना तो कभी ख़ामोश भी रह जाना पड़ता है.. बोलो ऐसा करोगे?? बताओ.. झगड़े के बाद भी हर ...

कौन जला???

Image
कौन जला??? एक परम शिव भक्त एक कुशल राजनीतिज्ञ महा पराक्रमी और निडर योद्धा घोर तपस्वी, परमज्ञानी, महापंडित आयुर्वेद, विज्ञान और अस्त्र शस्त्र का ज्ञानी महान वीणा वादक, संस्कृत का स्वामी हिन्दू धर्म ग्रंथों, शास्त्रों और वेदों का महान ज्ञाता रावण...............! हम्म रावण.........! श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे तो रावण परमज्ञानी राम शांत स्वभाव के थे तो रावण थोड़ा अहंकारी आज रावण नाम का कोई नहीं तो राम नाम रखकर भी ढोंग करने वाले बाबा है बुराई पर अच्छाई के जीत की सुनो ये कहानी एक राजा जो अपनी प्रजा को सब कुछ मानता था जिसके शासनकाल में कोई भूखा न सोता था जिसने बस अपने महल को ही नहीं पूरे नगर को सोने से सजाया था एक भाई जो बहन के लिए भगवान से लड़ा था असुर था और सुर का सामना किया था एक आदर्श भाई दिखता है मुझे रावण में उसने बहन के अपमान का बदला लिया था बिना सवाल किए बहन के साथ वो खड़ा था सीता हरि थी लेकिन पवित्र थी भयमुक्त और सम्मान से रावण की अशोक वाटिका में रही थी जिसने कैलाश पर्वत उठाया उसने तिनका पार नहीं किया था जब श्रीराम रामेश्वरम शिवलिंग की स्थापन...

मेरा बचपन कहीं खो गया है

Image
बचपन में ख़ुशी की परिभाषा कितनी सरल थी। बड़ा आम लेकर या लाल तरबूज देखकर ही दिल खुश हो जाता था। स्कूल में टीचर्स से मिला एक 'गुड' या 'वेरी गुड' तो पूरा दिन अच्छा बना देता था। दोस्तों से झगड़े के बाद एक उंगली मिलाने से बातें बन्द तो दस मिनट बाद दूसरी उंगली मिलाने से बातें शुरू भी हो जाती थी। बातें करने की समझदारी नहीं थी फिर भी कम्युनिकेशन गैप नहीं होता था। कहानियां कैसे लिखी जाती, इसकी कोई जानकारी नहीं थी पर कहानियां बनाने अच्छे से आता था। ग़लती करने पर मम्मी से मार के बाद मम्मी के लिए ही आंसू निकलते थे। परियों की कहानियां सच लगती थी। दीवाली में अच्छे कपड़े पहनकर और दशहरा में मेला घूम कर बेहद ख़ुश हो जाते थे। बहुत ज़्यादा की चाह नहीं रहती थी, बस अपने पसंदीदा रंग की बैलून और उड़ाने के लिए एक पतंग चाहिए होती थी। या फिर 'शाका लाका बूम बूम' वाली जादुई 'पेंसिल'। वो मासूम, प्यारा और नासमझ बचपन.... आज बहुत याद आता है। ऐसा नहीं है कि उस वक़्त उलझन और परेशानी नहीं थी। पेंसिल छिल के सुंदर राइटिंग में लिखना होता था और पेंसिल छिलने से उसके छोटे होने की भी ट...

प्यार एक ख़ूबसूरत-सा एहसास होता है..

Image
प्यार एक ख़ूबसूरत-सा एहसास होता है.. हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई बहुत ख़ास होता है.. पर अफसोस मोहब्बत की इस अधूरी कहानी में कभी कभी उस ख़ास को ये एहसास ही नहीं होता कि हर वक़्त वो दूर होकर भी किसी के दिल के बहुत पास होता है.. मुस्कुराने से शुरू और रुलाने पर ख़त्म होते हैं किस्से इसके, दिल फिर भी मंजूरी नहीं देता खिलाफ़ इसके.. हर शख्स किसी न किसी चेहरे को याद कर उदास होता है कुछ भी हो हम तो यही मानते हैं प्यार एक ख़ूबसूरत-सा एहसास होता है.. हर किसी की ज़िंदगी में कोई न कोई बहुत ख़ास होता है.. काश.... अब उस ख़ास को ये एहसास हो जाए ज़िंदगी में कुछ भी गंवारा नहीं बिन उसके बेनाम से होते हैं कुछ रिश्ते दिल के रिश्तों को नाम देना ही सभी का प्रयास होता है लेकिन प्यार तो इन सब से परे बस एक ख़ूबसूरत सा एहसास होता है..

आज फिर

Image
आज फिर एक उदासी छाई है.. दिल और दिमाग में हुई लड़ाई है.. आज फिर उन्हीं उलझनों ने घेरा है.. किस ओर जाऊं हर तरफ़ अंधेरा है.. आज फिर ख़्वाहिश और हकीकत एक दूजे के ख़िलाफ़ है.. ज़िंदगी ढूंढ़ रही जिसका जवाब है.. ख़्वाहिश जो कभी हकीकत से मिलना चाहती थी.. आज फिर दे रही आवाज़ है.. दिल की सुनूं या दिमाग की उलझनों में फंस गई.. आज फिर ज़िंदगी मेरी "काश"   पर अटक गई.. एक  ख़्वाहिश जिसके आगे ज़िंदगी कभी बढ़ ही नहीं पाई.. एक बात जिसे हकीकत कभी समझ ही नहीं पाई.. वो ख़्वाहिश जो अब भी बंद दरवाजों में कैद है.. जिसके लिए दिल और दिमाग में आज फिर हुई मतभेद है.. पता नहीं....... ज़िंदगी कभी इस ख़्वाब को भूलेगी या नहीं.. पता नहीं....... ज़िंदगी कभी इस काश से आगे बढ़ेगी भी या नहीं..

अधूरी आज़ादी

Image
मैं ही हूं वो "आज़ादी" जिसका जश्न हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं.. 364 दिन गुलाम रहने वाले भी इस एक दिन आज़ाद कहलाते हैं.. मैं ख़ामोश रह जाती हूं, जब सभ्यता संस्कृति, गरीबी और उंच-नीच के जाल में फंसी महिलाएं, गरीब बच्चें और दलित मेरी मौजूदगी पर सवाल उठाते हैं.. मैं आज़ादी हूं। वही 15 अगस्त वाली। सभी जानते हैं मेरे बारे में। पर हर कोई पहचानता नहीं। साल में दो बार 26 जनवरी और 15 अगस्त को बड़े शान से मैं भारत की सड़कों पर निकलती हूं। साल के बाकी दिन तो इस देश की लड़कियों के दुपट्टे में, झूठे बर्तन मांज रहे छोटे बच्चों की हाथों में और जात पात के बीच फंसे दलितों के आत्म विश्वास में छिपी रहती हूं। आज आज़ादी को इतने साल हो गए पर हम आज़ाद होकर भी गुलाम हो गए हम आज़ाद हो गए अंग्रेजों से पर अपनी ही मानसिकता के गुलाम हो गए नेशनल  क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक रोज 100 से अधिक महिलाओं से रेप होता है। तुम इंसान तो बच्चियों तक को नहीं छोड़ते।  2011 के आंकड़ों के अनुसार हर 90मिनट में एक दुल्हन दहेज़ की वजह से मरती हैं। हर साल एसिड अटैक के 250-300 ...

आज़ादी की ख़ुशी और बंटवारे का दर्द

Image
आज़ादी .. वही आज़ादी जो हमें 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से मिली थी। भारत और पाकिस्तान के   बंटवारे से।   ऐसा कहा जाता है, "भारत के इतिहास में, 14 अगस्त 1947 एक ऐसी रात थी, जब हम सोए तो एक गुलाम देश में थे पर हमारी सुबह एक आज़ाद देश में हुई थी"। पर क्या वाकई हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच जिन अप्रिय परिस्थितियों ने उस दिन जन्म लिया था, उसमें हम सो पाए थे?? जवाब.. हम सभी को पता है। अंग्रेजों से लड़ाई हमारे हक़ की लड़ाई थी जिसकी जीत में हमें आज़ादी मिली। लेकिन उसके बाद की लड़ाई हमारे सोच की। वो भी हमारे अपनों से। कहने को उस वक़्त हम आज़ाद हो रहे थे. पर हम तो मज़हबी झगड़ों के गुलाम हो रहे थे. धर्म के नाम की ये लड़ाई अब तक जारी है।  इसे हम कड़वा सच ही कह सकते हैं कि आज़ादी मिले इतने साल बीत जाने के बाद भी धर्म के झगडे से हम आज़ाद नहीं हो पाए हैं। ये गुलामी अब तक है। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद का सिख दंगा, 1992 में बाबरी मस्जिद के ढहाए जाने से मुंबई का दंगा, अब तक के सबसे विध्वंसकारी दंगों में से एक 2002 का गोधरा काण्ड ऐसे कई...

फोन कर लेना

Image
जब मेरी याद आए न मिलने मत आना, बस अपनी आंखें बंद कर लेना.. उन पलों को सोचना जो मैंने और तुमने ख़ुशी-ख़ुशी साथ बिताए थे. या उन पलों को सोचना जब एक-दूसरे को सताए और मनाए थे. फिर जो हल्की-सी मुस्कुराहट तुम्हारे चेहरे पर आएगी न वो तुम्हें मेरे वजूद का यकीं दिलाएंगी.. 'तुम' में 'मेरे' होने का एहसास कराएंगी.. ऐसे जब भी तुम्हें मेरी याद आए न, रोकना मत ख़ुद को बस याद कर लेना.. एक फोन कर लेना...

यादों का पुल

Image
यादों का पुल बना कर एक-एक दिन पीछे जाती हूं जहां से शुरू हुई थी कहानी उन पलों को मन भर गुनगुनाती हूं.. महक उठती है तन्हाई जब यूं आंखें बंद कर के ख़्वाबों में तुम्हारे साथ को दोहराती हूं.. यादों का पुल बना कर यूं, बीते लम्हों में वापस जाना दोस्ती, प्यार फिर तुम्हारी नफ़रत समेट कर वहां से वापस आ पाना.. तुम क्या जानो कितना मुश्किल होता है मुसलसल ख़ुद को तड़पाना.. यादों का पुल बना कर एक-एक दिन पीछे जाती हूं ऐसे ही हर रोज वहां से अपने लिए ग़म चुन लाती हूं जहां ख़त्म हुई थी न अपनी कहानी मन भर, उस लम्हें तक जी आती हूं.. यूं ही कभी-कभी यादों का पुल बना कर तुम्हें सोचना, मुस्कुराना, फिर उदास हो जाना.. बताता है, तुम्हें अपने दिल के एक कोने में मैं अब भी बसा रखी हूं.. या कभी कभी अचानक से मेरा ख़्यालों में डूबना, फिर कलम उठाना, कोरे काग़ज़ पर तुम्हें अपने शब्दों में सजाना, अपनी डायरी से तुम्हारी पहचान कराना, अजीब तो है, पर अच्छा बहुत लगता है!!!

आधी आबादी और एक दिन - 2

Image
8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय  महिला दिवस। महिलाओं का दिन। महिलाओं के लिए सम्मान दिखाने का दिन। उनके लिए अच्छी अच्छी बातें लिखने का दिन। उनके विकास के लिए सोचने का दिन। उनके मदद के लिए आगे आने का दिन। उन्हें सम्मानित करने का दिन। साल  के 365 दिन में से इस आधी आबादी के लिए जीने और अपनी अहमियत बताने का यह एक दिन। 8 मार्च साल के बाकी दिनों के हिसाब में महिलाओं के हिस्से बलात्कार, एसिड अटैक, भ्रूण हत्या, वैश्यावृत्ति, सेक्सुअल हरासमेंट, घरेलू हिंसा, ऑनर किलिंग, इत्यादि हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी) के 2016 के अध्ययन अनुसार 2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या 3,29,243 थी जो 2016 में बढ़कर 3,38,954 हो गई।  भारत में बलात्कार की बात करूं तो  2016 में एनसीआरबी  के मुताबिक कुल 34651 मामले दर्ज हुए जिनमें 19,765 बच्चियों के साथ बलात्कार के थे। 2015 में बलात्कार की कुल संख्या 25 हज़ार थी। एक साल में लगभग 10 हज़ार की बढ़ोतरी। यानी देश में हर घंटे बलात्कार के कहीं न कही चार मामले दर्ज होते हैं।  ...
Image
"हर वक़्त ये मुझे आंखें दिखाते रहती है.. हर वक़्त ये मुझ पर रौब जमाते रहती है.. हां, गुस्सा मेरी कमजोरी है, न मेरी इस कमजोरी का फायदा उठाते रहती है.. और एक वो दूसरी है, जो हर वक़्त अपनी बांहे फैलाए अपने आगोश में मुझे बुलाते रहती है.. कभी-कभी सोचता हूं इसे छोड़ चला जाऊं उसी के पास.. पर जो असीम ताक़त चाहिए न इसे छोड़ने के लिए बस.. वही कम पड़ जाती है..." अपने एक कमरे के घर में सोए हुए ऊपर पुआल की छत को देखते हुए खेत से थका हारा आया रामू अक्सर ही अपने आप से ये बातें किया करता था हां, वही छत जो ठंडी में न हवा रोक पाती थी और न बरसात में बारिश की बूंदे.. मन में, कभी इसके पास रुकने के विचार चलते तो कभी उस दूसरी के पास जाकर सारे शिकवे शिक़ायत दूर करने के.. कभी-कभी तो इसे छोड़ उसके पास जाने का पक्का वाला मूड बनाए घर से निकलता रेलवे स्टेशन तक जाता प्लेटफार्म पर बैठ आती जाती कई रेल गाड़ियों को देखता पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता.. कभी सड़क पर आती जाती तेज रफ्तार वाली गाड़ियों को देख अक्सर सोचता न जाने ये किस जल्दी में रहते हैं न जाने कौन खुश होकर ...

14 फरवरी, भगत सिंह, सोशल मीडिया और सच

Image
विगत दो-तीन दिनों से जब भी ऑनलाइन आ रही, वेलेंटाइन डे का विरोध और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के फांसी की बात सोशल मीडिया पर नज़र आ रही। वेलेंटाइन डे मनाने या नहीं मनाने के पक्ष में अपनी कोई राय नहीं पेेेश कर रही लेकिन इसके विरोध में ग़लत तथ्यों को लोगों के सामने रखना या बिना जानकारी के ऐसे पोस्ट शेयर करना क्या सही है??? भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को शाम 7:30 बजे फांसी दी गई थी। और हां, फांसी की सजा भी इन्हें 14 फरवरी को नहीं सुनाई गई थी। लाहौर षढ़यंत्र मामले में ट्रिब्यूनल कोर्ट ने 7 अक्टूबर 1930 को इन्हें फांसी की सजा सुनायी थी। 14 फरवरी से भगत सिंह की सजा या फांसी का कोई रिश्ता नहीं है। हां, 14 फरवरी 1931 को कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष पंडित मदन मोहन मलवीय जी ने भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन के समक्ष भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के फांसी की सज़ा माफ कराने के लिए याचिका दाखिल की थी। जिसे इरविन ने खारिज कर दिया था। यूं ऐतिहासिक तथ्यों को  तोड़मरोड़  के पेश करना ग़लत है।

तुम बहुत खुश थी उस दिन

Image
तुम बहुत खुश थी उस दिन क्योंकि तुम्हारी शादी थी.. हां, मैं भी बहुत खुश था उस दिन क्योंकि तुम्हारी शादी थी.. पता था, तुम मुझसे दूर चली जाओगी.. पर यक़ीन था, मेरे साथ बिते लम्हें को भूला नहीं पाओगी.. तुम बहुत खुश थी उस दिन क्योंकि तुम्हारी शादी थी.. हां, मैं भी बहुत खुश था उस दिन क्योंकि तुम्हारी शादी थी.. तुम अंदर अपने कमरे में तैयार बैठी थी और मैं बाहर खड़ा अंदर नहीं जाने के खुद से वादे कर रहा था.. पर अंदर जाना पड़ा.. तुम बहुत खूबसूरत दिख रही थी.. बिल्कुल वैसे ही जैसे परियों की कहानी में परियों की तारीफ़ सुनी थी.. दिल तो किया फोन निकालूं और कैद कर लूं तुम्हें जैसे सब कर रहे थे.. पर मैं तो अलग था न इन सब से.. ये दिल ही था जिसने फिर ऐसे करने की इजाज़त नहीं दी.. तुम बहुत खुश थी उस दिन क्योंकि तुम्हारी शादी थी.. हां, मैं भी बहुत खुश था उस दिन क्योंकि तुम्हारी शादी थी.. और ये बात न मैने दिल और दिमाग दोनों को बख़ूबी समझा दी थी.. पर आंसू... तुम तो जानती हो ये कहां बात मानते है निकल आये, तुम्हीं बताओं क्यों न निकलते आंसू ऐसा पहली बार था, जब हम एक ही जगह...

उम्मीद

Image
टन-टन, टन-टन घंटी बजाता.. मोहल्ले में आया.. हवा मिठाई (कॉटन कैंडी) वाला। वो बूढ़े से काका माथे पर शिकन और कंधे पर जिम्मेदारियों का बोझ लिए.. एक लंबे से डंडे पर छोटे-छोटे पैकेट में हवा मिठाई के 4 से 5 छोटे-छोटे बॉल्स.. घंटी बजा के बच्चों को अपने आने की ख़बर दे रहे थे। कीमत ज़्यादा नहीं थी, एक पैकेट की.. मात्र दो रुपए.. फिर भी खरीददार नहीं थे। चेहरे पर उदासी लिए काका आगे बढ़ रहे थे। तभी थोड़ी दूर कुछ बच्चें खेलते दिखे, शायद वहां बिक्री हो जाए ऐसा सोच मन ही मन वे खुश हुए। घंटी बजाते हुए बुढ़िया के बाल लो कहते हुए काका वहां पहुंच अपने घंटी और शब्दों से जादू चलाने की कोशिश कर रहे थे.. पर बच्चें सभ्य थे थोड़े हंसे, बुढ़िया के बाल.. उनमें से कुछ के घरवाले भी थे वहां.. चाहते तो सारे पैकेट्स खरीद काका की मायूसी कम कर सकते थे.. पर नहीं.... काका को वहां से जाना मुनासिब लगा, पलटे तो देखा एक छोटा सा बच्चा फरिश्ता बन नन्हें-नन्हें कदमों से काका की ओर बढ़ रहा था.. उसके कपड़े मटमैले थे चेहरे पर भी धूल मिट्टी लगी थ...