साल 2020
आम तौर पर साल के पहले दिन हम वे सारी चीजें करना पसंद करते हैं जो हमें उस पूरे साल चाहिए.. नए कपड़े.. अच्छे पकवान.. मौज़ मस्ती.. और टेंशन फ्री लाइफ..!! मेरे 2020 की शुरुआत ओपन माइक, आउटडोर पेंटिंग और दोस्तों के साथ पार्टी से हुई.. ये बिल्कुल वैसी शुरुआत थी जो मुझे पूरे साल चाहिए थी.. जनवरी में आउटडोर पेंटिंग एग्जिबिशन के अलावा मुझे दो और पेंटिंग एग्जिबिशन में हिस्सा लेने का मौक़ा मिला। दूसरे एग्जिबिशन में लगी मेरी एक पेंटिंग "हथेलियों में क़ैद ज़िंदगी" प्रभात खबर की खबर बनी। जनवरी के बाद आया फरवरी.. ज़िंदगी में अनजान लोगों की दस्तक हुई। फरवरी ने अचानक से साल हीं नहीं पूरी ज़िंदगी की कहानी लिखने का ज़िम्मा अपने हाथ में ले लिया। फिर आया मार्च.. वही लॉकडाउन वाला महीना.. पर लॉकडाउन से पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में लगी मेरी पेंटिंग और कविता मैं ख़ुद से मिलना चाहती हूं लोगों को बहुत पसंद आई। फिर शुरू हुआ लॉकडाउन। ज़िंदगी में बेहद ज़रूरी लगने वाली हर वो चीज़ जिसे हमने प्रायोरिटी वाली लिस्ट में सबसे ऊपर टैग की थी, लॉकडाउन ने उन्हें बेमतलब की कर दी। सुबह उठकर का...