शब्द और रंग

 


मैं तो ख़ामोश रह गई

पर मेरी कविताएं बोलेंगी

कविताओं में मेरे हर एक शब्द बोलेंगे..

मैं तो ख़ामोश रह गई

पर मेरी पेंटिंग्स बोलेंगी

पेंटिंग्स में बिखरे हर एक रंग बोलेंगे..

शब्द और रंग ख़ामोश नहीं रहेंगे

ये आवाज़ उठाएंगे

इस समाज के ख़िलाफ़

तुम्हारे ख़िलाफ़

तुम्हारी बनाई बेफिजूल सी

परंपरा के ख़िलाफ़..

मैं शब्दों की हथकड़ी बनाऊंगी

जिसमें फंसे रहेंगे कभी तुम्हारे, कभी मेरे हाथ

मैं रंगों से गले का फंदा बनाऊंगी

और फांसी के फंदे पर झूलोगे कभी तुम तो कभी मैं..




Comments

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

School में पहला दिन....