"हर वक़्त ये मुझे आंखें दिखाते रहती है..
हर वक़्त ये मुझ पर रौब जमाते रहती है..
हां, गुस्सा मेरी कमजोरी है, न
मेरी इस कमजोरी का फायदा उठाते रहती है..
और एक वो दूसरी है,
जो हर वक़्त अपनी बांहे फैलाए
अपने आगोश में मुझे बुलाते रहती है..
कभी-कभी सोचता हूं
इसे छोड़ चला जाऊं उसी के पास..
पर जो असीम ताक़त चाहिए न इसे छोड़ने के लिए
बस.. वही कम पड़ जाती है..."
अपने एक कमरे के घर में सोए हुए
ऊपर पुआल की छत को देखते हुए
खेत से थका हारा आया रामू
अक्सर ही अपने आप से ये बातें किया करता था
हां, वही छत जो ठंडी में न हवा रोक पाती थी
और न बरसात में बारिश की बूंदे..
मन में,
कभी इसके पास रुकने के विचार चलते
तो कभी उस दूसरी के पास जाकर
सारे शिकवे शिक़ायत दूर करने के..
कभी-कभी तो इसे छोड़
उसके पास जाने का पक्का वाला मूड बनाए
घर से निकलता
रेलवे स्टेशन तक जाता
प्लेटफार्म पर बैठ
आती जाती कई रेल गाड़ियों को देखता
पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता..
कभी
सड़क पर
आती जाती
तेज रफ्तार वाली गाड़ियों को देख
अक्सर सोचता
न जाने ये किस जल्दी में रहते हैं
न जाने कौन खुश होकर इनका इंतजार कर रहा होता है
फिर सोचता, आज तो हिम्मत नहीं है
हिम्मत होती तो अपनी दौड़ से
इनके पहियों की रफ़्तार रोक
पूछता ज़रूर..
कभी-कभी अपने खेत में बैठा
पास वाली नदी में
अपने बच्चों को पूरे दिन खेलते
और नाव इस पार से उस पार ले जाते देख
सोचता
कुछ भी तो नहीं कर पाता मैं इनके लिए
आज छत देखती आंखों में नींद नहीं थी
फ़सल जो अच्छी नहीं हुई थी इस बार..
और ये छोटे-छोटे बच्चें
इनकी छोटी-छोटी मांगें..
न जाने इनका क्या कसूर है
जो इनका जन्म मेरे यहां हुआ??
अभी हूं तो इनके लिए कुछ नहीं कर पाता..
अगर मैं चला गया
तब इनका क्या होगा???
शायद कुछ नहीं होगा
इनकी मां है न
वो मुझसे बेहतर इनका ख़्याल रखेगी..
जाने की ज़िद जो हर बार हिम्मत पर आकर टूट जाती थी
आज इसमें कोई कमी नहीं थी
आख़िर कौन रोकता उसे, बीवी और बच्चे सो रहे थे
दिल और दिमाग???
ये तो उस मिलन की तैयारी में लगे थे..
रामू निकल पड़ा
सारे कश्मकश से खुद को आज़ाद करने
पहली 'ज़िंदगी' और दूसरी 'मौत' की रस्साकशी में
ज़िंदगी की जंग छोड़, मौत से गले मिलने.........!!!
हर वक़्त ये मुझ पर रौब जमाते रहती है..
हां, गुस्सा मेरी कमजोरी है, न
मेरी इस कमजोरी का फायदा उठाते रहती है..
और एक वो दूसरी है,
जो हर वक़्त अपनी बांहे फैलाए
अपने आगोश में मुझे बुलाते रहती है..
कभी-कभी सोचता हूं
इसे छोड़ चला जाऊं उसी के पास..
पर जो असीम ताक़त चाहिए न इसे छोड़ने के लिए
बस.. वही कम पड़ जाती है..."
अपने एक कमरे के घर में सोए हुए
ऊपर पुआल की छत को देखते हुए
खेत से थका हारा आया रामू
अक्सर ही अपने आप से ये बातें किया करता था
हां, वही छत जो ठंडी में न हवा रोक पाती थी
और न बरसात में बारिश की बूंदे..
मन में,
कभी इसके पास रुकने के विचार चलते
तो कभी उस दूसरी के पास जाकर
सारे शिकवे शिक़ायत दूर करने के..
कभी-कभी तो इसे छोड़
उसके पास जाने का पक्का वाला मूड बनाए
घर से निकलता
रेलवे स्टेशन तक जाता
प्लेटफार्म पर बैठ
आती जाती कई रेल गाड़ियों को देखता
पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता..
कभी
सड़क पर
आती जाती
तेज रफ्तार वाली गाड़ियों को देख
अक्सर सोचता
न जाने ये किस जल्दी में रहते हैं
न जाने कौन खुश होकर इनका इंतजार कर रहा होता है
फिर सोचता, आज तो हिम्मत नहीं है
हिम्मत होती तो अपनी दौड़ से
इनके पहियों की रफ़्तार रोक
पूछता ज़रूर..
कभी-कभी अपने खेत में बैठा
पास वाली नदी में
अपने बच्चों को पूरे दिन खेलते
और नाव इस पार से उस पार ले जाते देख
सोचता
कुछ भी तो नहीं कर पाता मैं इनके लिए
आज छत देखती आंखों में नींद नहीं थी
फ़सल जो अच्छी नहीं हुई थी इस बार..
और ये छोटे-छोटे बच्चें
इनकी छोटी-छोटी मांगें..
न जाने इनका क्या कसूर है
जो इनका जन्म मेरे यहां हुआ??
अभी हूं तो इनके लिए कुछ नहीं कर पाता..
अगर मैं चला गया
तब इनका क्या होगा???
शायद कुछ नहीं होगा
इनकी मां है न
वो मुझसे बेहतर इनका ख़्याल रखेगी..
जाने की ज़िद जो हर बार हिम्मत पर आकर टूट जाती थी
आज इसमें कोई कमी नहीं थी
आख़िर कौन रोकता उसे, बीवी और बच्चे सो रहे थे
दिल और दिमाग???
ये तो उस मिलन की तैयारी में लगे थे..
रामू निकल पड़ा
सारे कश्मकश से खुद को आज़ाद करने
पहली 'ज़िंदगी' और दूसरी 'मौत' की रस्साकशी में
ज़िंदगी की जंग छोड़, मौत से गले मिलने.........!!!

Marna Kisi v problem ka solution nai hota h kas isse is Bt ka Koi jankari deta
ReplyDeleteRight
Delete