आज फिर
आज फिर एक उदासी छाई है.. दिल और दिमाग में हुई लड़ाई है.. आज फिर उन्हीं उलझनों ने घेरा है.. किस ओर जाऊं हर तरफ़ अंधेरा है.. आज फिर ख़्वाहिश और हकीकत एक दूजे के ख़िलाफ़ है.. ज़िंदगी ढूंढ़ रही जिसका जवाब है.. ख़्वाहिश जो कभी हकीकत से मिलना चाहती थी.. आज फिर दे रही आवाज़ है.. दिल की सुनूं या दिमाग की उलझनों में फंस गई.. आज फिर ज़िंदगी मेरी "काश" पर अटक गई.. एक ख़्वाहिश जिसके आगे ज़िंदगी कभी बढ़ ही नहीं पाई.. एक बात जिसे हकीकत कभी समझ ही नहीं पाई.. वो ख़्वाहिश जो अब भी बंद दरवाजों में कैद है.. जिसके लिए दिल और दिमाग में आज फिर हुई मतभेद है.. पता नहीं....... ज़िंदगी कभी इस ख़्वाब को भूलेगी या नहीं.. पता नहीं....... ज़िंदगी कभी इस काश से आगे बढ़ेगी भी या नहीं..