Posts

Showing posts from March, 2019

आधी आबादी और एक दिन - 2

Image
8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय  महिला दिवस। महिलाओं का दिन। महिलाओं के लिए सम्मान दिखाने का दिन। उनके लिए अच्छी अच्छी बातें लिखने का दिन। उनके विकास के लिए सोचने का दिन। उनके मदद के लिए आगे आने का दिन। उन्हें सम्मानित करने का दिन। साल  के 365 दिन में से इस आधी आबादी के लिए जीने और अपनी अहमियत बताने का यह एक दिन। 8 मार्च साल के बाकी दिनों के हिसाब में महिलाओं के हिस्से बलात्कार, एसिड अटैक, भ्रूण हत्या, वैश्यावृत्ति, सेक्सुअल हरासमेंट, घरेलू हिंसा, ऑनर किलिंग, इत्यादि हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी) के 2016 के अध्ययन अनुसार 2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या 3,29,243 थी जो 2016 में बढ़कर 3,38,954 हो गई।  भारत में बलात्कार की बात करूं तो  2016 में एनसीआरबी  के मुताबिक कुल 34651 मामले दर्ज हुए जिनमें 19,765 बच्चियों के साथ बलात्कार के थे। 2015 में बलात्कार की कुल संख्या 25 हज़ार थी। एक साल में लगभग 10 हज़ार की बढ़ोतरी। यानी देश में हर घंटे बलात्कार के कहीं न कही चार मामले दर्ज होते हैं।  ...
Image
"हर वक़्त ये मुझे आंखें दिखाते रहती है.. हर वक़्त ये मुझ पर रौब जमाते रहती है.. हां, गुस्सा मेरी कमजोरी है, न मेरी इस कमजोरी का फायदा उठाते रहती है.. और एक वो दूसरी है, जो हर वक़्त अपनी बांहे फैलाए अपने आगोश में मुझे बुलाते रहती है.. कभी-कभी सोचता हूं इसे छोड़ चला जाऊं उसी के पास.. पर जो असीम ताक़त चाहिए न इसे छोड़ने के लिए बस.. वही कम पड़ जाती है..." अपने एक कमरे के घर में सोए हुए ऊपर पुआल की छत को देखते हुए खेत से थका हारा आया रामू अक्सर ही अपने आप से ये बातें किया करता था हां, वही छत जो ठंडी में न हवा रोक पाती थी और न बरसात में बारिश की बूंदे.. मन में, कभी इसके पास रुकने के विचार चलते तो कभी उस दूसरी के पास जाकर सारे शिकवे शिक़ायत दूर करने के.. कभी-कभी तो इसे छोड़ उसके पास जाने का पक्का वाला मूड बनाए घर से निकलता रेलवे स्टेशन तक जाता प्लेटफार्म पर बैठ आती जाती कई रेल गाड़ियों को देखता पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता.. कभी सड़क पर आती जाती तेज रफ्तार वाली गाड़ियों को देख अक्सर सोचता न जाने ये किस जल्दी में रहते हैं न जाने कौन खुश होकर ...