Posts

Showing posts from May, 2017

काश !!!

Image
काश.........काश, कुछ यूँ हुआ होता कि सारे ख़्वाब पूरे हो जाते या ज़िन्दगी तुझे हम फिर वहीं से शुरू कर पाते । बचपन के दिन और दिल में कुछ बनने की ख़्वाहिश। खुले आसमाँ में पक्षियों के जैसे चहचहाने और अपने वजूद को तलाशने की ख़्वाहिश। नई ऊँचाईयों को छुने और अपने नाम को पहचान बनाने के लिए जल्दी से बड़े हो जाने की ख़्वाहिश। अपनी ख़्वाहिश पूरी करने के लिए मैं तो रातो-रात बड़ी हो जाना चाहती थी, जैसे फिल्मों मे होते है। हर रोज छत पर दीदी के साथ खड़े होकर Height नापती थी कि अभी और बड़े होना है। बचपन इतना ही मासूम होता है लेकिन साथ ही बहुत Confident भी। हर बात का जवाब होता है- 'I can'। लेकिन जैसै-जैसे बड़े होते है, आगे बढ़ते है, पता नहीं ये I can कैसे Can I / No I can' t में बदल जाता है। और ख़्वाहिशे पीछे छुटती जाती है। जिनके लिए पलक झपकते बड़े होना चाहते थे, उससे अब भी उतने ही दूर, जितने बचपन में थे। ज़िन्दगी उल्टी-पुल्टी हुई नज़र आती। लगता है, काश उस वक्त थोड़ी-सी और हिम्मत की होती, खुद से लड़ी होती, अपनो को समझाया होता तो आज की हकीकत कुछ और ही होती। उफ्.... ये काश जब भी आता ह...

" माँ "

Image
कैसे पिरोऊँ माँ आज तुम्हे मै शब्दों में, सच कहुँ तो तुम्हारी ममता को यूँ शब्दों में बाँध पाना बेहद ही मुश्किल है। जितना भी लिखो तुम्हारी शख्सियत के बारे में कुछ न कुछ हर बार अधुरा रह जाता है। माँ तुमसे हमारा एक जादुई रिश्ता होता है जिसमे बाते हमेशा बोल के नहीं बतानी होती। तुम हमारी कई अनकही बातें भी समझ जाती हो। हम बच्चो के लिए तुम एक नायाब तोहफा हो माँ। जो हमे इस दुनिया में लाने के बाद से अपना सारा वक्त हमे ही देती। तुम्हारी प्राथमिकता होते है हम। हमारी ख़ुशी से ही तुम्हारी ख़ुशी जुड़ी होती है। और हमारी उदासी से तुम्हारी मुस्कुराहट भी तक़लीफ में बदल जाती है। जैसे- जब भी बच्चों की तबियत खराब होती है, तुम्हारे चेहरे की हँसी छीन जाती है, कहीं और से ख़ुशी की ख़बर भी आए तो तुम ख़ुश नहीं होती। पूरे दिन हमारा ख़्याल रखती। बच्चे भी उस वक्त यही चाहते है कि तुम बस उन्हें गोद मे लिए बैठे रहो, कोई काम करने मत जाओ, यूँ ही सर पे हाथ फेरती रहो। लेकिन जब कभी तुम्हारी तबियत ख़राब होती, आराम भी नहीं करती , घर के सारे काम करती , हमारे लिए खाना भी बनाती। और अगर आराम भी करती तो तुम्हे यही चिंता सताती ...