मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...
अपनों से पराया होकर, परायों को अपना बनाना हैं..
जिस घर में मै पली बढ़ी, जिस आँगन में खेली कूदी..
जिन घरवालों के साथ न जाने, कितनी की है हँसी ठिठोली..
आज, वो घर, वो आँगन, घरवाले, सबको छोड़ के जाना है..
मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है....
फूलों-सी कोमल हूँ मैं, घरवालें कहते फूलकुमारी..
पापा की एक ही बेटी हूँ मैं, चाचा की हूँ लाडली..
मम्मी के आँचल में बढ़ी, बड़ी मम्मी की गोद में पली..
भईया और दीदी से, ढ़ेरो नई तहज़ीब हैं सिखी,
छोटे भाई-बहनों के साथ, लड़ी-झगड़ी और घर-घर खेली..
आज ये नाते रिश्ते छोड़कर, नए सफ़र पर जाना है..
इन सब के बिन न जाने, अब कैसी होगी, नई ज़िन्दगी..
बचपन का ये साथ छोड़कर, किसी और के क़दमो से क़दम मिलाना है..
मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है....
अपनों से पराया होकर, परायों को अपना बनाना हैं..
अपने पुराने सारे सामान छोड़कर, घर का एक-एक समान लेकर जाना है..
यूँ तो जेवरों का शौक़ नहीं, पर पूरा सोना लेकर जाना है..
आबले पड़ गए पाँव में, जिन पैसों को कमाने में..
पापा का वो सारा पैसा, मुझे दहेज़ में लेकर जाना है..
मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है....
आज जिस घर को अपना कह रही, उस घर में मेहमान बन के आना होगा..
जिस घर को जानती तक नहीं, वो ही मेरा अब अपना होगा..
लेकिन ये कोई नई रीत नहीं, रीत ये मुद्दतों पुरानी है..
माँ, चाची और भाभी ने भी, जब अपने घर को छोड़ा होगा..
बुआ और दीदी ने, न जाने, कैसे इस दर्द को झेला होगा..
मुझे बचपन का ये घर छोड़कर, एक नया संसार बसाना है..
मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है....
जिस नाम से अब तक जानी गई, वो सर नेम तक छोड़कर जाना है..
मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है.....!!!!




क्या ख़ूब लिखा है।
ReplyDeleteशुक्रिया 😊
Deleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteTruely Amazing... so so proud of you sis... Love you
ReplyDeleteThanx Dii.. Love you too..
DeleteEk ek baat sahi h...or bahut sunder se shabdo ko sajaya Gaya h
ReplyDeleteThank you ma'am
Delete