क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे??
क्या तुम मुझे स्वीकार करोगे
मेरी हर ग़लती और नादानी के साथ..
क्या हमकदम और हमनवां बन
मेरे साथ चलोगे, हाथों में डाले हाथ..
क्या मेरे साथ अपनी हर ख़ुशी जोड़ोगे??
ज़िंदगी की तस्वीर में
बिना फिल्टर लगाए
मेरे साथ आगे बढ़ोगे??
मेरी कमज़ोरी नहीं, मेरी ताक़त बनोगे??
आज एक अजनबी से मोहब्बत कर रहे
क्या जब जान जाओगे तब भी अपनी मोहब्बत निभाओगे??
सच बताओ
क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे??
सुनो,
जब तुम सहरा सजाए मेरे घर आओगे,
मेरे हमसफ़र बनोगे मुझे सिंदूर लगाओगे,
आज, कल, परसो और हमेशा-हमेशा के लिए
मेरे बनोगे और मुझे अपना बनाओगे,
तो बस हमसफ़र ही नहीं
एक अच्छे दोस्त भी बनोगे??
दोस्त बन ज़िंदगी के सफ़र पर साथ चलोगे??
अच्छा...सुनो... तुम्हें...
हज़ारों तारों के बीच
उस चमकते चांद को देखना पसंद है, न
उसे अब मेरे साथ देखोगे??
मुझे न...
खुले आसमां में
चिड़ियों को आज़ादी से उड़ते देखना बहुत पसंद है..
क्या अपना थोड़ा समय
चिड़ियों को भी दोगे??
पता है,
रिश्ते को जोड़े रखने के लिए
कभी बोलना तो
कभी ख़ामोश भी रह जाना पड़ता है..
बोलो ऐसा करोगे??
बताओ.. झगड़े के बाद भी
हर शाम साथ चाए पिओगे??
ख़्वाब और हक़ीक़त की कश्मकश को हर रोज घटाओगे??
अपना हर वादा निभाओगे??
सच बताओ
क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे??
अपनी ज़िंदगी मेरे साथ ही बिताओगे...??
मेरी हर ग़लती और नादानी के साथ..
क्या हमकदम और हमनवां बन
मेरे साथ चलोगे, हाथों में डाले हाथ..
क्या मेरे साथ अपनी हर ख़ुशी जोड़ोगे??
ज़िंदगी की तस्वीर में
बिना फिल्टर लगाए
मेरे साथ आगे बढ़ोगे??
मेरी कमज़ोरी नहीं, मेरी ताक़त बनोगे??
आज एक अजनबी से मोहब्बत कर रहे
क्या जब जान जाओगे तब भी अपनी मोहब्बत निभाओगे??
सच बताओ
क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे??
सुनो,
जब तुम सहरा सजाए मेरे घर आओगे,
मेरे हमसफ़र बनोगे मुझे सिंदूर लगाओगे,
आज, कल, परसो और हमेशा-हमेशा के लिए
मेरे बनोगे और मुझे अपना बनाओगे,
तो बस हमसफ़र ही नहीं
एक अच्छे दोस्त भी बनोगे??
दोस्त बन ज़िंदगी के सफ़र पर साथ चलोगे??
अच्छा...सुनो... तुम्हें...
हज़ारों तारों के बीच
उस चमकते चांद को देखना पसंद है, न
उसे अब मेरे साथ देखोगे??
मुझे न...
खुले आसमां में
चिड़ियों को आज़ादी से उड़ते देखना बहुत पसंद है..
क्या अपना थोड़ा समय
चिड़ियों को भी दोगे??
पता है,
रिश्ते को जोड़े रखने के लिए
कभी बोलना तो
कभी ख़ामोश भी रह जाना पड़ता है..
बोलो ऐसा करोगे??
बताओ.. झगड़े के बाद भी
हर शाम साथ चाए पिओगे??
ख़्वाब और हक़ीक़त की कश्मकश को हर रोज घटाओगे??
अपना हर वादा निभाओगे??
सच बताओ
क्या तुम मुझे अपनी ज़िंदगी बनाओगे??
अपनी ज़िंदगी मेरे साथ ही बिताओगे...??

तू शब्द है तू अमर है
ReplyDeleteमै वाक्य हूँ मेरा अंत तय है