Posts

Showing posts from May, 2018

मज़दूर दिवस और मज़दूर

Image
अंतराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के दिन मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे लोग, और ये मज़दूर पूरे दिन अपनी मज़दूरी में ही मशगूल रहा ।  हर रोज़ की तरह आज सुबह भी राजू घर से बोझ ढ़ोने के लिए निकल गया था। बालू, गिट्टी, ईंट, सामानों से भरा बोरा, बस कुछ भी ढ़ोने मिल जाए, फिर हाथ में कुछ सिक्के मिलेंगे तो घर पर चूल्हा जलेगा और रोटियाँ पकेगी। इसी उम्मीद से राजू हर सुबह माँ का आशीर्वाद लेकर घर से निकल जाता था। लेकिन आज... आज सभी बोल रहे थे कि मज़दूर दिवस है, ये मज़दूरों की छुट्टी का दिन है। वह सोच में पड़ गया कि आज काम नहीं मिला तो घर क्या लेकर जाएगा। चूल्हा कैसे जलेगा? बूढ़ी मां और बच्चो को भूखा न सोना पड़े। पास खड़े एक रिक्शा वालें से पूछा, "भाई, आज कुछ है क्या??? क्या हमारी आज छुट्टी है ???" उसने बताया सूट-बूट पहनने वाला पढ़ा-लिखा इंसान  जो दफ्तरों में काम करता है वह भी मज़दूर होता है, छुट्टी उन्हीं के लिए हैं। हम मट-मैला कपड़ा पहनने वाले, रेल के डिब्बों में झाड़ू लगाने वाले, स्टेशन पर सामान ढ़ोने वाले, जूता सिलने वाले, ईंट ढ़ोने वाले और मेरे जैसे पचास लाख से ज़्यादा रिक्शा चलाने वालें अनपढ़ लोगों की ...