प्यार एक ख़ूबसूरत-सा एहसास होता है..
प्यार एक ख़ूबसूरत-सा एहसास होता है.. हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई बहुत ख़ास होता है.. पर अफसोस मोहब्बत की इस अधूरी कहानी में कभी कभी उस ख़ास को ये एहसास ही नहीं होता कि हर वक़्त वो दूर होकर भी किसी के दिल के बहुत पास होता है.. मुस्कुराने से शुरू और रुलाने पर ख़त्म होते हैं किस्से इसके, दिल फिर भी मंजूरी नहीं देता खिलाफ़ इसके.. हर शख्स किसी न किसी चेहरे को याद कर उदास होता है कुछ भी हो हम तो यही मानते हैं प्यार एक ख़ूबसूरत-सा एहसास होता है.. हर किसी की ज़िंदगी में कोई न कोई बहुत ख़ास होता है.. काश.... अब उस ख़ास को ये एहसास हो जाए ज़िंदगी में कुछ भी गंवारा नहीं बिन उसके बेनाम से होते हैं कुछ रिश्ते दिल के रिश्तों को नाम देना ही सभी का प्रयास होता है लेकिन प्यार तो इन सब से परे बस एक ख़ूबसूरत सा एहसास होता है..