Posts

Showing posts from 2017

एक साल , बेमिसाल

Image
17-July-2016 से 16-July-2017 RADIO MAYUR का ये एक साल, Senior members का साथ, बहुत-सी यादें... और एक बेमिसाल सफ़र... ज़िंदगी की किताब से कुछ पन्ने पलटू तो 17-July-2016, Inaugration का वो दिन. और उस दिन की तैयारी, एक महीने पहले से । नाटक, Dance, Speech, Poetry, Singing सारे Programme की Practice। सभी का समय पर आना फिर अपनी-अपनी तैयारी में लग जाना । Card बाँटना और भी कई सारे काम । Finally 17-July-2016 की सुबह आई । हमारा तो बस 6-7 महिनो का पर हमारे Senior members का 5 सालों का इंतज़ार खत्म हुआ । शाम के लिए सभी Prepared थे बहुत Excited थे । सभी Guest को पौधा देकर Programme की शुरूआत की गई ।Guest के गुड लक Speech के दो-दो शब्द 4-4 शब्द हो गए थे । घड़ी की सुई शायद उस दिन कुछ ज़्यादा ही तेजी से भाग रही थी । मेरी नज़रे तो प्रोग्राम के साथ-साथ घड़ी पर भी टिकी थी । ख़ैर Ranjan sir Anchoring से कल्चरल प्रोग्राम शुरू किए, मंजीत का गाना, प्रवीण भईया का तीन Different language में गाना, एक Blood donation Act, Shweta और Swati का dance, मेरा.. मेरे favourite topic 'Women empo...

काश !!!

Image
काश.........काश, कुछ यूँ हुआ होता कि सारे ख़्वाब पूरे हो जाते या ज़िन्दगी तुझे हम फिर वहीं से शुरू कर पाते । बचपन के दिन और दिल में कुछ बनने की ख़्वाहिश। खुले आसमाँ में पक्षियों के जैसे चहचहाने और अपने वजूद को तलाशने की ख़्वाहिश। नई ऊँचाईयों को छुने और अपने नाम को पहचान बनाने के लिए जल्दी से बड़े हो जाने की ख़्वाहिश। अपनी ख़्वाहिश पूरी करने के लिए मैं तो रातो-रात बड़ी हो जाना चाहती थी, जैसे फिल्मों मे होते है। हर रोज छत पर दीदी के साथ खड़े होकर Height नापती थी कि अभी और बड़े होना है। बचपन इतना ही मासूम होता है लेकिन साथ ही बहुत Confident भी। हर बात का जवाब होता है- 'I can'। लेकिन जैसै-जैसे बड़े होते है, आगे बढ़ते है, पता नहीं ये I can कैसे Can I / No I can' t में बदल जाता है। और ख़्वाहिशे पीछे छुटती जाती है। जिनके लिए पलक झपकते बड़े होना चाहते थे, उससे अब भी उतने ही दूर, जितने बचपन में थे। ज़िन्दगी उल्टी-पुल्टी हुई नज़र आती। लगता है, काश उस वक्त थोड़ी-सी और हिम्मत की होती, खुद से लड़ी होती, अपनो को समझाया होता तो आज की हकीकत कुछ और ही होती। उफ्.... ये काश जब भी आता ह...

" माँ "

Image
कैसे पिरोऊँ माँ आज तुम्हे मै शब्दों में, सच कहुँ तो तुम्हारी ममता को यूँ शब्दों में बाँध पाना बेहद ही मुश्किल है। जितना भी लिखो तुम्हारी शख्सियत के बारे में कुछ न कुछ हर बार अधुरा रह जाता है। माँ तुमसे हमारा एक जादुई रिश्ता होता है जिसमे बाते हमेशा बोल के नहीं बतानी होती। तुम हमारी कई अनकही बातें भी समझ जाती हो। हम बच्चो के लिए तुम एक नायाब तोहफा हो माँ। जो हमे इस दुनिया में लाने के बाद से अपना सारा वक्त हमे ही देती। तुम्हारी प्राथमिकता होते है हम। हमारी ख़ुशी से ही तुम्हारी ख़ुशी जुड़ी होती है। और हमारी उदासी से तुम्हारी मुस्कुराहट भी तक़लीफ में बदल जाती है। जैसे- जब भी बच्चों की तबियत खराब होती है, तुम्हारे चेहरे की हँसी छीन जाती है, कहीं और से ख़ुशी की ख़बर भी आए तो तुम ख़ुश नहीं होती। पूरे दिन हमारा ख़्याल रखती। बच्चे भी उस वक्त यही चाहते है कि तुम बस उन्हें गोद मे लिए बैठे रहो, कोई काम करने मत जाओ, यूँ ही सर पे हाथ फेरती रहो। लेकिन जब कभी तुम्हारी तबियत ख़राब होती, आराम भी नहीं करती , घर के सारे काम करती , हमारे लिए खाना भी बनाती। और अगर आराम भी करती तो तुम्हे यही चिंता सताती ...

आधी आबादी और एक दिन (International Women's Day) :-

Image
प्रकृति की सबसे खुबसुरत रचनाओ मे से एक रचना 'महिलााएं' है जिनके होने से ही ये दुनिया है। 8 March विश्व की इसी आधी आबादी का दिन है। कितनी हैरान करने वाली बात है न, आधी आबादी और साल के 365 दिन मे से मात्र एक दिन। हम हर वक्त महिला सशक्तिकरण की बाते करते है, नारीवाद की बात करते है, महिलाओ के वजूद की, उनके अधिकारो, उनके ताकत की, पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करते है। पर अफसोस तो इस बात का है कि बस हम बाते ही करते है। मैने कही पढा था कि आज भी हर 4 मिनट मे एक महिला का रेप होता है। हर घंटे 1 महिला दहेज़ की वजह से मरती है। एक रिपोट॔ के मुताबिक देश मे मात्र 17% महिलाओ के नाम पर घर है और लगभग इतनी ही प्रतिशत महिलाएॅ अपने पसंद का काम करती है। देश के 24 उच्च न्यायालयो मे कुल 652 जजो मे से मात्र 69 महिला जज है। देश की 32 राज्य विधानसभाओ मे 418 महिला विधायक है जो कुल संख्या का मात्र 9% है। ये है हमारी आधी आबादी। और इस आधी आबादी के लिए एक दिन। इस एक दिन महिलाओ के सम्मान की, उनके वजूद की, उनका उत्साह बढाने की, उनके अधिकारो की और भी न जाने कितनी बड़ी-बड़ी बाते करते है, भाषण द...

बात आधी आबादी की

Image
नारियाँ, महिलाएँ, औरते, लड़कियाँ ये वो आधी आबादी है जो हर वक्त दुसरो का ख्याल रखती हैं, फूलों की तरह सभी की ज़िंदगी में खुशबु बिखेरती है । कभी माँ बनकर कभी पत्नी तो कभी बहु या बेटी बनकर हर वक्त दुसरो की सेहत और खान-पान का ख़्याल रखने वाली ये महिलाएँ अपने स्वास्थ्य के प्रति एहतियायत नही बरतती । और आज के भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी मे जहाँ महिलाएँ घर और अपने सपने दोनो को तवज्जो देती है लेकिन स्वास्थ्य को भूल जाती । और अगर बात महिला पुलिस की करे तो उन्हे दिन भर मे कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है । कई कि.मी की दौड़ भी लगानी होती है । असुविधाजनक ड्युटी जिससे स्वस्थ्य रह पाना उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन जाती है । इसलिए हमारे शहर छपरा मे पहली बार महिला पुलिसकर्मियो के लिए रेडियो मयूर 90.8 एफ.एम. के द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिवीर का आयोजन किया गया था । जिसमे महिला पुलिसकर्मियो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए हमारे शहर की गाइनेकोलाॅजिस्ट डाॅ. संजू प्रसाद उपस्थित थी और मुख्य अतिथी हमारे शहर की एस.पी. अनुसईया रणसिंह साहु थी । हमारी टीम की भी सारी लड़कियाँ...