School में पहला दिन....
SCHOOL , एक ऐसी जगह जहाँ से सभी के बचपन की बहुत-सी ख़ूबसूरत यादें जुड़ी होती हैं; जहाँ हम बस learning attitude से जाते हैं; दोस्त बनाते हैं, दोस्ती का मतलब जानते हैं; discipline, time management, team work, जैसी बहुुुत-सी बातें सिखते हैं, School के बाद फिर सब यादें और बातें एक पिटारे में ही बंद हो जाती हैं और पहला दिन धूमिल पड़ जाता है । मुझे भी मेरे school का वो पहला दिन नहीं याद कि कैसे मैने ज़िन्दगी में कुछ नया सीखने की शुरुआत की थी । लेकिन माँ बताती हैं, "मैं बहुत excited थी और बचपन के दिनों में जब बच्चे school नहीं जाने के लिए रोया करते हैं, मैं रोया करती थी कि ये sunday क्यों आता है और आता भी है तो sunday को school क्यों बन्द होता है??" ये school से लगाव था, पढ़ाई से या दोस्तों से, नहीं याद....😂 ख़ैर...... उस पहले दिन का अनुभव तो नहीं याद। पर ज़िंदगी ने एक बार फिर से उस पहले दिन को जीने का मौक़ा दिया। इस बार कुछ नया सिखने ही नहीं, सिखाने भी जाना था। As a teacher join करना था, Sanskar Valley School में । वहाँ की एक teacher, Mitali Ma'am जिन्हें मै personally भी जान...