मैं और मेरी डायरी
मेरी एक डायरी है जो मुझे बहुत प्यारी है। मैं अपने खाली समय में इससे ढ़ेर सारी बातें करती हूं। कभी-कभी जब मैं काम में बहुत व्यस्त रहती, यह मेज़ पर पड़ी चुप-चाप मुझे निहारती है। मैं भी जब तक इसके साथ समय न बिताऊं एक कमी सी लगती है। मेरी डायरी, मेरी सारी बातें सुनती है, पलट के मेरे कुछ किए पर बचकाने से (यह क्या किया तुमने, अब लोग क्या कहेंगे टाइप) सवाल भी नहीं करती। अपनी हर शाम से समय चुराकर अपनी डायरी के साथ बिताते-बिताते दिन कैसे बित गए, पता ही नहीं चला। अब डायरी में कुछ ही पन्ने बचे थे। चूंकि इसके साथ मेरी बहुत-सी यादें जुड़ी थी, इसलिए मैं इसे बहुत संभाल कर रखना चाहती थी। कहीं फट न जाए, कोई पन्ना न निकल जाए, खाने पीने की कोई चीज़ इसपर गिर न जाए, ऐसी कई तरह की बातें मुझे हमेशा परेशान करती थी। अपनी परेशानी दूर करने और इसे संभाल कर रखने के लिए मैने इस पर कवर चढ़ाने को सोचा। कुछ पैसे जमा कर रखे थे तो बस एक ख़ूबसूरत सा कवर लेने मैं बाज़ार पहुंची। लेकिन वहां पहुंच मैं हतप्रभ रह गई। अलग-अलग दामों में कई कवर बिक रहे थे, कुछ सादे तो कुछ रंगीन, कुछ ऊंचे दामों में तो कुछ मेरे बजट में भी थे और ऊप...