Posts

Showing posts from June, 2018

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

Image
मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है.... अपनों से पराया होकर, परायों को अपना बनाना हैं.. जिस घर में मै पली बढ़ी, जिस आँगन में खेली कूदी.. जिन घरवालों के साथ न जाने, कितनी की है हँसी ठिठोली.. आज, वो घर, वो आँगन, घरवाले, सबको छोड़ के जाना है.. मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है.... फूलों-सी कोमल हूँ मैं, घरवालें कहते फूलकुमारी.. पापा की एक ही बेटी हूँ मैं, चाचा की हूँ लाडली.. मम्मी के आँचल में बढ़ी, बड़ी मम्मी की गोद में पली.. भईया और दीदी से, ढ़ेरो नई तहज़ीब हैं सिखी, छोटे भाई-बहनों के साथ, लड़ी-झगड़ी और घर-घर खेली.. आज ये नाते रिश्ते छोड़कर, नए सफ़र पर जाना है.. इन सब के बिन न जाने, अब कैसी होगी, नई ज़िन्दगी.. बचपन का ये साथ छोड़कर, किसी और के क़दमो से क़दम मिलाना है.. मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है.... अपनों से पराया होकर, परायों को अपना बनाना हैं.. अपने पुराने सारे सामान छोड़कर, घर का एक-एक समान लेकर जाना है.. यूँ तो जेवरों का शौक़ नहीं, पर पूरा सोना लेकर जाना है.. आबले पड़ गए पाँव में, जिन पैसों को कमाने में.. पापा का वो सारा पैसा, मुझे दहेज़ में लेकर जाना...