14 फरवरी, भगत सिंह, सोशल मीडिया और सच

विगत दो-तीन दिनों से जब भी ऑनलाइन आ रही, वेलेंटाइन डे का विरोध और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के फांसी की बात सोशल मीडिया पर नज़र आ रही।




वेलेंटाइन डे मनाने या नहीं मनाने के पक्ष में अपनी कोई राय नहीं पेेेश कर रही लेकिन इसके विरोध में ग़लत तथ्यों को लोगों के सामने रखना या बिना जानकारी के ऐसे पोस्ट शेयर करना क्या सही है???



भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को शाम 7:30 बजे फांसी दी गई थी। और हां, फांसी की सजा भी इन्हें 14 फरवरी को नहीं सुनाई गई थी। लाहौर षढ़यंत्र मामले में ट्रिब्यूनल कोर्ट ने 7 अक्टूबर 1930 को इन्हें फांसी की सजा सुनायी थी।

14 फरवरी से भगत सिंह की सजा या फांसी का कोई रिश्ता नहीं है। हां, 14 फरवरी 1931 को कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष पंडित मदन मोहन मलवीय जी ने भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन के समक्ष भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के फांसी की सज़ा माफ कराने के लिए याचिका दाखिल की थी। जिसे इरविन ने खारिज कर दिया था।

यूं ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ के पेश करना ग़लत है।

Comments

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....