आज़ादी की ख़ुशी और बंटवारे का दर्द




आज़ादी.. वही आज़ादी जो हमें 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से मिली थी। भारत और पाकिस्तान के  बंटवारे से। 

ऐसा कहा जाता है, "भारत के इतिहास में, 14 अगस्त 1947 एक ऐसी रात थी, जब हम सोए तो एक गुलाम देश में थे पर हमारी सुबह एक आज़ाद देश में हुई थी"। पर क्या वाकई हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच जिन अप्रिय परिस्थितियों ने उस दिन जन्म लिया था, उसमें हम सो पाए थे?? जवाब.. हम सभी को पता है। अंग्रेजों से लड़ाई हमारे हक़ की लड़ाई थी जिसकी जीत में हमें आज़ादी मिली। लेकिन उसके बाद की लड़ाई हमारे सोच की। वो भी हमारे अपनों से।

कहने को उस वक़्त हम आज़ाद हो रहे थे.
पर हम तो मज़हबी झगड़ों के गुलाम हो रहे थे.

धर्म के नाम की ये लड़ाई अब तक जारी है। इसे हम कड़वा सच ही कह सकते हैं कि आज़ादी मिले इतने साल बीत जाने के बाद भी धर्म के झगडे से हम आज़ाद नहीं हो पाए हैं। ये गुलामी अब तक है। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद का सिख दंगा, 1992 में बाबरी मस्जिद के ढहाए जाने से मुंबई का दंगा, अब तक के सबसे विध्वंसकारी दंगों में से एक 2002 का गोधरा काण्ड ऐसे कई उदाहरण हैं जब हम धर्म के नाम पर अपनों के हीं दुश्मन बन गए हैं। 

आज वाली ये गुलामी अंग्रेजों की वजह से नहीं है। हमारी ख़ुद की वजह से है। हमारी सोच की वजह से है। सोच जिसकी वजह से हम अपनो की खुशियां छिनते है। अपने भी वो जिन्होंने बंटवारे के समय पाकिस्तान के बदले हिंदुस्तान को चुना। हम क्यों भूल जाते हैं कि हम "अनेकता में एकता" में विश्वास रखने वाले देश के वासी हैं। हम क्यों भूल जाते हैं कि हम लगभग हर एक कोस पर बदलती बोली और लगभग हर बगल वाले घर में बदलते रीति रिवाज वाले देश में रहते हैं। हमने अखंड भारत का खंड- खंड कर दिया है।


आज हम 73 वीं सालगिरह मना रहे हैं। लेकिन इसे हम अब तक कायम नहीं रख पाए। ये वो आज़ादी जो हमें बंटवारें से भी नहीं मिली।

अक्सर ही 15 अगस्त और 26 जनवरी को " हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में हैं विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन" सुनने को मिलता। जो मेरे मन में हमेशा एक उम्मीद जगाता है, परिस्थितियों के सही होने की।

आओ अब इस धर्म की दीवार को हटाते हैं
संग मिल सब मुस्कुराते हैं..





Comments

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....