पिता को पत्र
डियर पापा, चरणस्पर्श। आप सोच रहे होंगे हर शाम वीडियो कॉल पर अपनी मम्मी से मेरा हाल चाल लेने वाली बेटी आज मुझे पत्र क्यों लिख रही है। पापा, आज फादर्स डे है। कॉल पर शायद मैं वो बातें न कह पाऊं जो कहना चाहती हूं। या आप वो सारी बातें सुनने से पहले ही रोते हुए मम्मी को फोन पकड़ा दें। इसलिए पत्र लिख रही हूं। आपकी बेटी रिया का 30 साल की उम्र में आपके लिए यह पहला ख़त। आपने अब तक जो किया उसके लिए मैं 'थैंक यू' कहूं तो यह बहुत छोटा शब्द होगा। आपने मुझमें और भईया में कभी अंतर नहीं किया। भईया से ज़्यादा ही मुझे प्यार किया। मुझे याद है.. कैसे भईया मम्मी का बेटा और मैं आपकी बेटी हुआ करती थी। मुझे ये भी याद है.. कैसे हर मिडिल क्लास फैमिली के पिता की तरह मेरे बचपन से ही आपको भी मेरी शादी और दहेज़ की चिंता सताती थी और आप पैसे जमा किया करते थें। सच कहूं तो आपकी ये आदत मुझे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। पर जब भईया के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के बाद मेरे सपनों की बारी आई तो आपने मेरे सपने और मेरी शादी में से मेरे डॉक्टर बनने के सपने को ज़्यादा महत...