Posts

Showing posts from April, 2017

आधी आबादी और एक दिन (International Women's Day) :-

Image
प्रकृति की सबसे खुबसुरत रचनाओ मे से एक रचना 'महिलााएं' है जिनके होने से ही ये दुनिया है। 8 March विश्व की इसी आधी आबादी का दिन है। कितनी हैरान करने वाली बात है न, आधी आबादी और साल के 365 दिन मे से मात्र एक दिन। हम हर वक्त महिला सशक्तिकरण की बाते करते है, नारीवाद की बात करते है, महिलाओ के वजूद की, उनके अधिकारो, उनके ताकत की, पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करते है। पर अफसोस तो इस बात का है कि बस हम बाते ही करते है। मैने कही पढा था कि आज भी हर 4 मिनट मे एक महिला का रेप होता है। हर घंटे 1 महिला दहेज़ की वजह से मरती है। एक रिपोट॔ के मुताबिक देश मे मात्र 17% महिलाओ के नाम पर घर है और लगभग इतनी ही प्रतिशत महिलाएॅ अपने पसंद का काम करती है। देश के 24 उच्च न्यायालयो मे कुल 652 जजो मे से मात्र 69 महिला जज है। देश की 32 राज्य विधानसभाओ मे 418 महिला विधायक है जो कुल संख्या का मात्र 9% है। ये है हमारी आधी आबादी। और इस आधी आबादी के लिए एक दिन। इस एक दिन महिलाओ के सम्मान की, उनके वजूद की, उनका उत्साह बढाने की, उनके अधिकारो की और भी न जाने कितनी बड़ी-बड़ी बाते करते है, भाषण द...

बात आधी आबादी की

Image
नारियाँ, महिलाएँ, औरते, लड़कियाँ ये वो आधी आबादी है जो हर वक्त दुसरो का ख्याल रखती हैं, फूलों की तरह सभी की ज़िंदगी में खुशबु बिखेरती है । कभी माँ बनकर कभी पत्नी तो कभी बहु या बेटी बनकर हर वक्त दुसरो की सेहत और खान-पान का ख़्याल रखने वाली ये महिलाएँ अपने स्वास्थ्य के प्रति एहतियायत नही बरतती । और आज के भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी मे जहाँ महिलाएँ घर और अपने सपने दोनो को तवज्जो देती है लेकिन स्वास्थ्य को भूल जाती । और अगर बात महिला पुलिस की करे तो उन्हे दिन भर मे कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है । कई कि.मी की दौड़ भी लगानी होती है । असुविधाजनक ड्युटी जिससे स्वस्थ्य रह पाना उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन जाती है । इसलिए हमारे शहर छपरा मे पहली बार महिला पुलिसकर्मियो के लिए रेडियो मयूर 90.8 एफ.एम. के द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिवीर का आयोजन किया गया था । जिसमे महिला पुलिसकर्मियो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए हमारे शहर की गाइनेकोलाॅजिस्ट डाॅ. संजू प्रसाद उपस्थित थी और मुख्य अतिथी हमारे शहर की एस.पी. अनुसईया रणसिंह साहु थी । हमारी टीम की भी सारी लड़कियाँ...