प्यार एक प्राकृतिक क्रिया है


मन के दरवाज़े को बंद कर
मैंने धूप की किरणों को
बाहर ही रोक रक्खा है..
यूं कोई दुश्मनी तो नहीं किरणों से
बस उनकी दोस्ती से
अब डर लगता है..

दिल तो अब भी
मन का दरवाज़ा खोल
आंखें बंद कर
बांहें फैला
उन किरणों का
स्वागत करना चाहता है..
पर अब कांच की बन चुकी हूं मैं
और किरणों के परावर्तन से डर लगता है..

पर किरणे स्वतः ही रोशनदान से अंदर आ जाती हैं..

सच.. प्राकृतिक चीजें स्वतंत्र होती हैं..
और प्यार भी एक प्राकृतिक क्रिया है..
हो तो होने देना.. रोकना मत ख़ुद को..
कोई सपनों में आए तो आने देना रोकना मत ख़ुद को..
उसके लिए लड़ना पड़े तो लड़ जाना रोकना मत ख़ुद को..
क्योंकि ख़ूबसूरत दिखने वाली
हर वो प्राकृतिक चीज़
जिस पर तुम अंकुश लगाने की कोशिश करते हो न
याद रखना.. वो भयावह तबाही लेकर आती है..

Comments

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....