तुम्हें मेरी एक कमी लगे
बुलंदियों पर पहुंच कर भी
तुम्हें एक कमी लगे..
तुम्हारे बगल में मेरे खड़े न होने की
तुम्हें एक कमी लगे..
प्यार तो हो बेशुमार तुम्हारी ज़िंदगी में
पर जब भी आंखें बंद करो
तुम्हें मेरी एक कमी लगे..
मुकम्मल ज़िंदगी तो हो तुम्हारे पास
पर मेरी एक कमी से
तुम्हें वो मुकम्मल न लगे..
तुम ताउम्र उस कमी को जीते रहो
तुम्हारी हर कमी में
तुम्हें मेरी एक कमी लगे..

Comments
Post a Comment