इंतज़ार


सुबह से इंतज़ार रहता है
शाम के होने का..
फिर शाम में, आसमां में,
चांद को देखने का..
चांद को देख
उसमें तुम्हें ढूंढने का..
तुम्हें ढूंढ़कर
फिर तुम्हें सोचने का..
तुम्हें सोचकर
ख़ुद को तसल्ली दिलाने का..
तसल्ली ये कि गर्मी की इस शाम में 
तुम भी अपने छत पर
पर्वत, पहाड़ों और बादलों के बीच
इस चांद को देख
मुझे सोच रहे होगे..
उसमें.. मुझे ढूंढ़ रहे होगे..
तुम भी.. मेरी कमी को महसूस कर रहे होगे..
जैसे.. हरपल.. हरदम.. मैं करती हूं
सुबह से शाम का इंतज़ार
शाम में चांद का इंतज़ार
और चांद के ज़रिए तुमसे मिलने का इंतज़ार..

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....