चलो इक कहानी बनाते हैं
चलो इक कहानी बनाते हैं..
हमारे साथ को शब्दों में सजाते हैं..
सुनो...
तुम न चांद बन जाना और मैं तुम्हारी चांदनी
तुम सूरज बन जाना, मैं तुम्हारी गर्मी
तुम इन्द्रधनुष, मैं उसकी सात रंग
तुम बादल बन जाना, मैं उसका पानी
तुम न सुबह बन जाना और मैं चहचहाती चिड़िया
तुम शाम बन जाना, मैं घोंसले को लौटती पक्षियां
तुम समुंद्र, मैं तुम्हारी लहर
तुम पेड़ बन जाना, मैं तुम्हारी हरी-हरी पत्तियां
तुम न किताब बन जाना, मैं उसमें छपे शब्द
तुम कैनवास बन जाना, मैं उसमें बिखरी रंग
तुम अख़बार, मैं उसकी ख़बर
तुम कविता बन जाना, मैं तुम्हारी लफ़्ज़
तुम श्रृंगार, मैं माथे की बिंदी
तुम चाय, मैं उसमें डूबी बिस्किट
तुम भगवद्गीता, मैं उसकी श्लोक
तुम कुरान बन जाना, मैं उसकी आयत
तुम न बनारस बन जाना, मैं तुम्हारी घाट
तुम गांव बन जाना, मैं तुम्हारी हाट
तुम बाग, मैं उसमें लगी फूल
तुम ख़ामोशी बन जाना, मैं तुम्हारी अनकही बात
तुम सर्द मौसम की रात, मैं रजाई बन जाऊं
तुम गर्मी की दोपहर, मैं आइसक्रीम बन जाऊं
तुम वसंत तो मैं हरियाली
तुम बारिश तो मैं मिट्टी की ख़ुशबू बन जाऊं
समझ रहे हो न,
बिना मेरे तुम्हारा वजूद अधूरा सा लगे
और तुम्हारे रहने से मुझे एक नाम मिले
कुछ ऐसा ही रिश्ता बनाते हैं...
किताब का पहला पन्ना ही नहीं
आख़िरी पन्ने तक साथ निभाते हैं..
चलो न इक कहानी बनाते हैं..
हमारे साथ को शब्दों में सजाते हैं..
हमारे साथ को शब्दों में सजाते हैं..
सुनो...
तुम न चांद बन जाना और मैं तुम्हारी चांदनी
तुम सूरज बन जाना, मैं तुम्हारी गर्मी
तुम इन्द्रधनुष, मैं उसकी सात रंग
तुम बादल बन जाना, मैं उसका पानी
तुम न सुबह बन जाना और मैं चहचहाती चिड़िया
तुम शाम बन जाना, मैं घोंसले को लौटती पक्षियां
तुम समुंद्र, मैं तुम्हारी लहर
तुम पेड़ बन जाना, मैं तुम्हारी हरी-हरी पत्तियां
तुम न किताब बन जाना, मैं उसमें छपे शब्द
तुम कैनवास बन जाना, मैं उसमें बिखरी रंग
तुम अख़बार, मैं उसकी ख़बर
तुम कविता बन जाना, मैं तुम्हारी लफ़्ज़
तुम श्रृंगार, मैं माथे की बिंदी
तुम चाय, मैं उसमें डूबी बिस्किट
तुम भगवद्गीता, मैं उसकी श्लोक
तुम कुरान बन जाना, मैं उसकी आयत
तुम न बनारस बन जाना, मैं तुम्हारी घाट
तुम गांव बन जाना, मैं तुम्हारी हाट
तुम बाग, मैं उसमें लगी फूल
तुम ख़ामोशी बन जाना, मैं तुम्हारी अनकही बात
तुम सर्द मौसम की रात, मैं रजाई बन जाऊं
तुम गर्मी की दोपहर, मैं आइसक्रीम बन जाऊं
तुम वसंत तो मैं हरियाली
तुम बारिश तो मैं मिट्टी की ख़ुशबू बन जाऊं
समझ रहे हो न,
बिना मेरे तुम्हारा वजूद अधूरा सा लगे
और तुम्हारे रहने से मुझे एक नाम मिले
कुछ ऐसा ही रिश्ता बनाते हैं...
किताब का पहला पन्ना ही नहीं
आख़िरी पन्ने तक साथ निभाते हैं..
चलो न इक कहानी बनाते हैं..
हमारे साथ को शब्दों में सजाते हैं..
❤️❤️
ReplyDeleteVery well written 👌👌👌
ReplyDeleteNice mam
ReplyDelete