इक रंग मोहब्बत का


इक रंग मोहब्बत का..
इक रंग इबादत का..
इक रंग गुफ़्तगू का..
इक रंग नज़ाकत का..
इक रंग इजहार का..
इक रंग इक़रार का..
इक रंग इख़्तियार का..
इक रंग कुरबत का..
इक रंग एहसास का..
इक रंग ऐतबार का..
इक रंग इक़बाल का..
इक रंग ख़्वाहिशों का..
इक रंग फरमाइशों का..
इक रंग तबस्सुम का..
इक रंग तोहफ़े का..
इक रंग नजदीकी का..
इक रंग आरज़ू का..
इक रंग आबरू का..
और इनमें सबसे गहरा रंग था
सुकून का..
सोहबत का..

इत्तेफ़ाक़ से जो ये रंग तुमने मुझे लगाए थे न
मैंने हर होली के लिए बहुत ही संभाल कर रख लिए हैं..

Comments

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....