इक रंग मोहब्बत का-2
इक रंग मोहब्बत का..
और इस मोहब्बत के रंग पर चढ़ता है
इक रंग खानदान का..
इक रंग परवरिश का..
इक रंग नसीब का..
इक रंग बे अदब का..
इक रंग बे ऐतबार का..
इक रंग बे इख़तियारी का..
इक रंग ना उम्मीदी का..
इक रंग इंकार का..
इक रंग कुर्बानी का..
इक रंग नाफर्मानी का..
इक रंग नफ़रतों का..
इक रंग पाबंदियों का..
इक रंग ज़ख्म का..
इक रंग ख़ामोशी का..
और इनमें सबसे गहरा रंग
ख़लिश का..
सच
दुनिया एक हक़ीक़त है, दिल एक ख़्वाब..
ख़्वाब को हक़ीक़त पसंद नहीं और हक़ीक़त को ख़्वाब..

Comments
Post a Comment