आधी आबादी और एक दिन (International Women's Day) :-

प्रकृति की सबसे खुबसुरत रचनाओ मे से एक रचना 'महिलााएं' है जिनके होने से ही ये दुनिया है। 8 March विश्व की इसी आधी आबादी का दिन है। कितनी हैरान करने वाली बात है न, आधी आबादी और साल के 365 दिन मे से मात्र एक दिन।

हम हर वक्त महिला सशक्तिकरण की बाते करते है, नारीवाद की बात करते है, महिलाओ के वजूद की, उनके अधिकारो, उनके ताकत की, पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करते है। पर अफसोस तो इस बात का है कि बस हम बाते ही करते है।

मैने कही पढा था कि आज भी हर 4 मिनट मे एक महिला का रेप होता है। हर घंटे 1 महिला दहेज़ की वजह से मरती है। एक रिपोट॔ के मुताबिक देश मे मात्र 17% महिलाओ के नाम पर घर है और लगभग इतनी ही प्रतिशत महिलाएॅ अपने पसंद का काम करती है। देश के 24 उच्च न्यायालयो मे कुल 652 जजो मे से मात्र 69 महिला जज है। देश की 32 राज्य विधानसभाओ मे 418 महिला विधायक है जो कुल संख्या का मात्र 9% है। ये है हमारी आधी आबादी। और इस आधी आबादी के लिए एक दिन। इस एक दिन महिलाओ के सम्मान की, उनके वजूद की, उनका उत्साह बढाने की, उनके अधिकारो की और भी न जाने कितनी बड़ी-बड़ी बाते करते है, भाषण देते है, फेसबुक पर पोस्ट करते है ताकि महिलाएॅ अपने अस्तित्व का एहसास कर सके और आगे बढ़ सके ।

ये सारे ढ़ोग बस एक दिन के है क्योकि साल के बाकि दिन तो हम इन्हे कोख़ मे भी मारने से नही हिचकते। हम उस देश मे रहते है जहाॅ औरते जब घर से निकलती है तो उन्हे ये समझाया जाता है, संभल के जाना कहीं कोई ऊॅच-नीच न हो जाए। सभ्यता, संस्कृति और परम्परा के नाम पर तो कई बार महिलाओं के जिदगी की धज्जियाँ उड़ा दी जाती है। रेप, एसिड अटैक, डाउरी डेथ, डोमेस्टिक वायलेंस, ऑनर कीलिंग आय दिन की बाते हो गई है।

मानती हूँ कि कुछ हद तक हालात बदले है। कुछ महिलाओ ने खुद को साबित भी किया है। सावित्रीबाई फुले, रानी लुक्ष्मी बाई, रजिया सुल्तान, श्रीमति इंदिरा गाँधी, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडु, किरण बेदी, कल्पना चावला, पी.टी.उषा, पी.वी.सिंधु, गीता-बबीता कुछ ऐसी शक्सियत है जिन्होने बुलंदियो को छुआ है ।


ऐसी ही कई मिसाले बनाने के लिए अब भी हमे एक लंबा रास्ता तय करना है । इस एक दिन से कुछ नही होने वाला अगर हम साल के  364 दिन महिलाओ की इज्ज़त न करे । और अब इसके लिए महिलाओ को खुद ही आगे आना होगा, खुद ही पहल करनी होगी, वो भी बिना डरे और बिना किसी झिझक के ।

                "  बी   बोल्ड   फाॅर   चेंज   "

Comments

  1. मार्मिक विवेचना है।
    लेकिन एक बच्ची को कोख में वही मार देती है जो खुद एक महिला है। एक बेटी को सभ्यताओं के नाम सब कुछ सहने की सिख एक महिला ही देती है। पति के ज़ुल्मो को सह कर एक पतिव्रता स्त्री बनने की अनवरत सिख एक महिला ही देती है। सबसे पहले एक महिला को खुद के इंफेरिओरिटी कॉम्पलेक्स से बाहर आना पड़ेगा।
    बाकि पुरुष समाज को जरुरत है कि वो अपने महिला साथियों को कदम से कदम मिला कर चलने को प्रेरित करे और प्रोतशाहित करे। सिर्फ रेस्पेक्ट करना सब नहीं होता। मेल supermacy को साइड में रख कर महिलाओं का हर मंच पे स्वागत करने की जरुरत है।

    ReplyDelete
  2. सही बात है। ये सीख एक महिला ही अपनी बेटी को देती है। एक महिला ही अपनी बेटी को कमज़ोर बनाती है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....