बात आधी आबादी की
नारियाँ, महिलाएँ, औरते, लड़कियाँ ये वो आधी आबादी है जो हर वक्त दुसरो का ख्याल रखती हैं, फूलों की तरह सभी की ज़िंदगी में खुशबु बिखेरती है । कभी माँ बनकर कभी पत्नी तो कभी बहु या बेटी बनकर हर वक्त दुसरो की सेहत और खान-पान का ख़्याल रखने वाली ये महिलाएँ अपने स्वास्थ्य के प्रति एहतियायत नही बरतती ।
और आज के भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी मे जहाँ महिलाएँ घर और अपने सपने दोनो को तवज्जो देती है लेकिन स्वास्थ्य को भूल जाती । और अगर बात महिला पुलिस की करे तो उन्हे दिन भर मे कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है । कई कि.मी की दौड़ भी लगानी होती है । असुविधाजनक ड्युटी जिससे स्वस्थ्य रह पाना उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन जाती है ।
इसलिए हमारे शहर छपरा मे पहली बार महिला पुलिसकर्मियो के लिए रेडियो मयूर 90.8 एफ.एम. के द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिवीर का आयोजन किया गया था । जिसमे महिला पुलिसकर्मियो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए हमारे शहर की गाइनेकोलाॅजिस्ट डाॅ. संजू प्रसाद उपस्थित थी और मुख्य अतिथी हमारे शहर की एस.पी. अनुसईया रणसिंह साहु थी ।
हमारी टीम की भी सारी लड़कियाँ Swati , Puja , Annapurna , Roushni, Shweta , Sushmita , Aarti वहाँ मौजुद थी । डाॅ. संजु मैम ने कहा कि अगर आप स्वस्थ्य नही रहेगी तो चिड़चिड़ापन आएगा जो आपके काम पर नकरात्मक असर डालेगा । वे हर एक महिला पुलिसकर्मी से बाते की और उनके परेशानियो के हल उन्हे बताएॅ । उन्होने सभी को Estrogen & Progesterone होने वाले हार्मोनल चेंजेज के बारे मे बताया । इसके अलावा Diet पर ध्यान देने और नियमित रूप से Exercise करने की सलाह दी । साथ ही उन्होने यह भी कहा कि खुद को टालना बंद करे । कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डाॅक्टर से मिले । एक स्वस्थय नारी से ही हमारा भविष्य उज्जवल होगा ।
So, special thanx to
S.P. mam for coming..
Dr. Sanju Mam for advising us on health issues..
And to Abhisekh Sir & Ranjan Sir for organising this workshop for women police personnel..
So, special thanx to
S.P. mam for coming..
Dr. Sanju Mam for advising us on health issues..
And to Abhisekh Sir & Ranjan Sir for organising this workshop for women police personnel..




Comments
Post a Comment