काश !!!
काश.........काश, कुछ यूँ हुआ होता कि सारे ख़्वाब पूरे हो जाते या ज़िन्दगी तुझे हम फिर वहीं से शुरू कर पाते ।
बचपन के दिन और दिल में कुछ बनने की ख़्वाहिश। खुले आसमाँ में पक्षियों के जैसे चहचहाने और अपने वजूद को तलाशने की ख़्वाहिश। नई ऊँचाईयों को छुने और अपने नाम को पहचान बनाने के लिए जल्दी से बड़े हो जाने की ख़्वाहिश। अपनी ख़्वाहिश पूरी करने के लिए मैं तो रातो-रात बड़ी हो जाना चाहती थी, जैसे फिल्मों मे होते है। हर रोज छत पर दीदी के साथ खड़े होकर Height नापती थी कि अभी और बड़े होना है। बचपन इतना ही मासूम होता है लेकिन साथ ही बहुत Confident भी। हर बात का जवाब होता है- 'I can'। लेकिन जैसै-जैसे बड़े होते है, आगे बढ़ते है, पता नहीं ये I can कैसे Can I / No I can' t में बदल जाता है। और ख़्वाहिशे पीछे छुटती जाती है। जिनके लिए पलक झपकते बड़े होना चाहते थे, उससे अब भी उतने ही दूर, जितने बचपन में थे। ज़िन्दगी उल्टी-पुल्टी हुई नज़र आती। लगता है, काश उस वक्त थोड़ी-सी और हिम्मत की होती, खुद से लड़ी होती, अपनो को समझाया होता तो आज की हकीकत कुछ और ही होती। उफ्.... ये काश जब भी आता है, न अपने साथ बहुत से Confusion लेकर आता है।
हरिवंश राय बच्चन जी की एक कविता है - 'जो बीत गई सो बात गई' बहुत ही प्रेरणादायी कविता है। लेकिन दिल से जुड़ी ख्वाहिशे इन बातों को नहीं मानती। बचपन के दिन बितने/ ज़िंदगी के सफर पर आगे आ जाने के बाद जब कभी हम ज़िन्दगी के पन्नो पीछे पलटते है या पिछले पन्ने के लोग आगे मिलते है, जो हमारे सपने को आज जी रहे है (अभी तो Social sites का ज़माना है, किसी न किसी का मिलना तय ही है,) तो हमारे पास बच जाता है, "काश......" और तब उन पन्नो को निकालकर ख़्वाहिशो जहाँ छुट गई थी, ज़िन्दगी फिर वहीं से लिखने को जी चाहता है।
ख़ैर बचपन सभी का होता है और सपने हर किसी के होते है।फिलहाल कुछ ऐसी ही ख़्वाहिशे और सपने लिए लगभग 800 विद्यार्थी Ramakrishna Mission Ashrama में पढ़ाई कर रहे हैं।

इनमे से कुछ से बात करने पे पता चला, Siya-Pilot बनकर आसमाँ में उड़ान भरना चाहती है; Nargis, Khusboo, Manisha, Ladly, Monu - Doctor ; Naaz Parvin, Priti, Nikhil, Neha- अपनी Teacher के जैसे ज्ञान बाँटना चाहती । तो Anjali, Chandani IPS Officer & Zafar, Miraj, Pintu Army & Navy कर देश की सेवा करना चाहते है ।
1-2 को छोड़कर सभी ने अपने-अपने सपने बताएॅ । सभी कैसे भी अपने सपने को पुरा करना चाहते । लेकिन जैसे-जैसे ज़िन्दगी के सफ़र पर हम आगे बढ़ते है, ज़रूरत के मुताबिक कभी-कभी हमारे सपने और राहे बदल जाती है । स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है, "या तो मै समस्या से लडूँगा अथवा उससे भागने का उपाय करूँगा । भाग जाने में कोई बुराई नहीं हैं, बशर्ते उसका सामना करने में आपने अपनी पूरी शक्ति लगा दी हो" । तो इन बच्चों के लिए मै भी यहीं दुआ करूँगी, राहे बदलनी है तो बेशक बदले । बस, अपनी ज़िन्दगी में कभी "काश........." कह उदास न हो और न ही ये कहे-
"बचपन के दिनों में लौटकर एक बार फिर कोशिश करने को जी चाहता है कभी-कभी । खुद को समझने और दुसरो को समझाने को जी चाहता है कभी-कभी । ज़िन्दगी फिर से लिखने को जी चाहता है कभी-कभी" ।

Comments
Post a Comment