कौन जला???
कौन जला???
एक परम शिव भक्त
एक कुशल राजनीतिज्ञ
महा पराक्रमी और निडर योद्धा
घोर तपस्वी, परमज्ञानी, महापंडित
आयुर्वेद, विज्ञान और अस्त्र शस्त्र का ज्ञानी
महान वीणा वादक, संस्कृत का स्वामी
हिन्दू धर्म ग्रंथों, शास्त्रों और वेदों का महान ज्ञाता
रावण...............!
हम्म रावण.........!
श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे तो रावण परमज्ञानी
राम शांत स्वभाव के थे तो रावण थोड़ा अहंकारी
आज रावण नाम का कोई नहीं
तो राम नाम रखकर भी ढोंग करने वाले बाबा है
बुराई पर अच्छाई के जीत की सुनो ये कहानी
एक राजा जो अपनी प्रजा को सब कुछ मानता था
जिसके शासनकाल में कोई भूखा न सोता था
जिसने बस अपने महल को ही नहीं
पूरे नगर को सोने से सजाया था
एक भाई जो बहन के लिए भगवान से लड़ा था
असुर था और सुर का सामना किया था
एक आदर्श भाई दिखता है मुझे रावण में
उसने बहन के अपमान का बदला लिया था
बिना सवाल किए बहन के साथ वो खड़ा था
सीता हरि थी
लेकिन पवित्र थी
भयमुक्त और सम्मान से
रावण की अशोक वाटिका में रही थी
जिसने कैलाश पर्वत उठाया
उसने तिनका पार नहीं किया था
जब श्रीराम रामेश्वरम शिवलिंग की स्थापना कर रहे थे
पूजा करवाने के लिए रावण को आमंत्रित किए थे
रावण.. एक राजा नहीं, महापंडित के रूप में आए
और 'विजयी भवः' का आशीर्वाद भी दिए थे
रावण एक ब्राह्मण था तो एक राक्षस भी
बदला और अपहरण प्रवृति थी उसकी
पर अपहरण में भी नारी को सम्मान दिया
बिन आज्ञा छूने का न वो पाप किया
हां, रावण ने एक नारी के अपहरण की ग़लती की
तो उसके बदले अपने बेटे और भाई की जान
तो सोने की लंका भी गंवाई
अपने ग़लती की सज़ा भी भरपूर उसने पाई थी
पर हम कौन होते है उसे जलाने वाले
निर्भया और आसिफा को मारने वाले
सीता की अग्निपरीक्षा लेने वाले
गर्भावस्था में उसे घर से निकालने वाले
रावण जल रहा था
और मुस्कुरा रहा था
हम पर.. हमारी उस सोच पर
जिसने रावण को सिर्फ बुराई का प्रतीक बनाया..
श्रीराम ने भी जब रावण का वध किया था
लक्ष्मण को ज्ञान लेने के लिए रावण के पास भेजा था
पर हम शायद उससे भी ज़्यादा विद्वान और महाज्ञानी है
जो बिना सीख लिए उसे हर साल जलाते हैं..

Bahut badhiya Di
ReplyDelete