बेटियां
हम्म्म्म, सही तो है, बेटियों का दिन ही तो होता है, पूरी ज़िंदगी कहाँ होती उनकी अपनी... अगर होती तो वो हक़.. वो अधिकार.. उन्हें भी मिले होते जो एक बेटे को मिले होते हैं। बेटों को उनकी अपनी ज़िंदगी में क्या करना है, कौन-सा करियर चुनना है, अभी शादी करनी या नहीं, पूछा जाता है। हमारे पूरे देश मे किसी माँ-बाप की ये मजाल नहीं कि बेटों की मर्ज़ी के बिना उनकी शादी करा दे। लेकिन बेटियों से ये सवाल नहीं किए जाते। शायद कहीं किए जाते हो लेकिन पूरे देश मे तो नहीं किए जाते न। तो दिन ही तो हुआ उनका, पूरी ज़िंदगी कहाँ हुई। शादी जैसा अहम फैसला जो बेटियों की ज़िंदगी बदलने वाला होता, एक बेटी को बहु बनाने वाला होता, उसको अपने बचपन का घर छोड़ कर एक नए घर में भेजने वाला होता, जहाँ उसकी आधी से ज़्यादा ज़िन्दगी से जुड़ी होती, वो ही फैसला उसका अपना नहीं। भले उसके सपने, उसकी पढ़ाई अधूरी रह जाए, बेटियाँ शादी के लिए तैयार हो, नहीं हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। 21-22 उम्र होते शादी तय कर दी जाती। कुछ की तो इससे भी कम उम्र में। फिर शादी तय होते ही बेटियों को कपड़े, जेवर और ज़रूरी सामानों की shopping कराई जाती कि बाद में सब उसे ही तो पहनना है तो वो खुद के पसंद से ले। अरे भाई !!! पति के साथ भी उसे ही रहना है, वो तो नहीं पसंद कराया। ज़िंदगी उसकी है, उसके करियर और सपने के बारे में तो नहीं पूछा। यहाँ तो कह दिया, माँ-बाप है हम.. बेटी का बुरा थोड़े ही चाहेंगे। चलो मान लिया। लेकिन फिर बेटे को बहु की तस्वीर क्यों दिखाई, वहाँ क्यों कहा, शादी इसकी है, इसे साथ रहना, ये भी देख ले एक बार, मिल ले एक बार। मिलवाया लड़कियों को भी जाता लेकिन नापसंद कर के रिश्ते के लिए मना करने का हक़ बस लड़कों को दिया जाता। चलो ये भी मान लिया, आपने अपनी बेटी के लिए सोच समझ के सही लड़का चुना और शादी करा दी। वो खुश भी हो पर उसके सपनों का क्या, वो तो अधूरे रह गए न। ये हमारे देश के हर जगह की कहानी नहीं लेकिन बहुत जगह की ज़रूर हैं।

Comments
Post a Comment