विश्व पृथ्वी दिवस


पृथ्वी ही है एक ऐसा प्लेनेट...
जिस पर है एनवायरनमेंट का ब्लैंकेट...
छेड़-छाड़ जो करोगे इस से...
बनता घर उजड़ोगे तुम...
है नहीं विश्वास, तो लगा लो ये बेट !!!

पृथ्वी पर जब जीवन का प्रादुर्भाव हुआ
पानी में जीवों का विकास हुआ...
कितने आए... और कितने गए...
तब जाकर मानव का विकास हुआ !!!

फल-फूल थे जंगल थे...
शुद्ध हवा और बारिश थी...
इन सब के बीच अपना अलग एक बसेरा था...
थी वो दुनिया कमाल की.. जहाँ न कुछ तेरा था, न कुछ मेरा था !!!

आज यही मानव कर रहा चालाकी है...
घर को साफ कर, बहा रहा नदियों में गंदगी है...
प्लास्टिक-पॉलिथीन हर जगह भरे पड़े हैं...
शायद इंसानों में बची नहीं थोड़ी भी शर्मिंदगी है !!!
लेकिन तुम भूलना नहीं प्रकृति का प्रकोप...
उफ्फ्फ... आई बड़ी तबाही है !!!

घर बनाने के लिए जंगल काटते हो...
सारी जिंदगी पैसों के पीछे भागते हो...
कब जानोगे तुम ?? पर्यावरण की महत्ता...
जब न रहेगी पेड़ो की सत्ता !!!

न रहेगा फल खाने को...
न नदियों में पानी को...
क्या खाओगे ?? कहाँ रहोगे ??
क्या बुझा पाओगे प्यास पैसों से ???




World Earth Day 2018 Theme - End Plastic Pollution

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....