किताब सी हो गई है ज़िंदगी


किताब सी हो गई है ज़िंदगी
जिसके पहले पन्ने पर हो तुम
और आख़री पर मैं..

किताब की इस कहानी ने
हमें एक दूसरे से जोड़ा तो है
पर इसने हमारा साथ छीन लिया..

'तुम' किताब का वो पहला पन्ना हो
जो कहानी शुरू करता है
और 'मैं' वो आख़िरी पन्ना
जिस पर कहानी ख़तम होती है..

ये पहले पन्ने से आख़िरी पन्ने की दूरी
अब बहुत खलती है मुझे..

सच कहूं तो
जलन होती है मुझे
शुरुआत के उन पन्नों से
जो तुम्हारे क़रीब हैं..
हां, पता है मुझे
तुम्हें भी जलन होती है
आख़िरी कुछ पन्नों से
जो मेरे क़रीब हैं..

कभी-कभी सोचती हूं
ये दूरी कम करने के लिए
बीच के कुछ पन्ने फाड़ दूं..

मगर डरती हूं
कहानी के जटिल होने से
पढ़ने वाले के गुमराह होने से
और महज़ कुछ पन्ने फाड़
हमारे साथ नहीं होने से..

पर इस कश्मकश का क्या करूं
इन उलझनों को कैसे समझाऊं
जो मुझे और तुम्हें साथ देखना चाहते हैं..

अच्छा सुनो..
हमारी ये किताब
किसी बच्चे के हाथ में थमा दूं क्या??

मैंने अक्सर देखा है
बच्चे किताब का पहला
और आख़िरी पन्ना
बहुत जल्द फाड़ते हैं..

चलो...
बेहतर कल के लिए
आज ये एक जोख़िम लेते हैं..
या फिर
हमारी इस कहानी को
एक ख़ूबसूरत मोड़ पर छोड़ देते हैं..

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. बहुत खूब ।

    ReplyDelete
  3. Being able to write in clear ,concise and straight manner is a rare thing. specially if you need to add a poetic angle to it. Coincidentally I can relate to this piece very dearly and I hope you never lose the creative edge you have. Nicely written. I liked it

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....