ख़ुद से ख़फ़ा क्यों रहते हो??
ख़ुद से जुदा क्यों रहते हो??

मन की बातें सुनते क्यों नहीं??
ख़ुद से मोहब्बत जताते क्यों नहीं??

ख़ुद से मिलने की कोशिश की है कभी??
ख़ुद के लिए दुनिया से उलझे हो कभी??

हवाओं से शर्त लगाकर तो देखो..
ख़ुद से भी एक रिश्ता है तुम्हारा
अरे वो रिश्ता निभा कर तो देखो..

समयानुसार तुम चलना तो सीखो..
ख़ुद की ढाल पहले बनना तो सीखो..
सपने सारे पूरे होंगे तुम्हारे
ख़ुद की ख़्वाहिशों को तवज्जो देना तो सीखो..

कब तक एक ही गफलत हर बार करोगे??
कब तक तसव्वुर में ज़िंदगी जीयोगे??
आख़िर कब तक
ख़ुद की ख़्वाहिशें दूसरों के लिए कुर्बान करोगे??

चलो......
ख़ुद से आज एक वादा करो
ख़ुद की ख़ुशी के लिए
ख़ुद से भी लड़ोगे..
दुनिया छूटती है तो छूट जाए
पर ख़ुद को मायूस नहीं करोगे..

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....