चांद, बाती और हवा
मेरा क्या कुसूर
बाती के बुझने में
मैं तो हवा हूं
मेरा काम है चलना
मैं तो बस चल रही थी..
आसमां में चमकता चांद
जो बाती के बुझने का सारा इल्ज़ाम
हवा पर लगा रहा था..
हवा का ये तर्क मानने को तैयार नहीं था..
चांद जिसे बहुत समय के बाद
कोई अपना-सा लगा था..
इस अंधेरी रात में
अंधेरे से लड़ता दिखा था..
वो साथ चाहता था उस बाती का
हर रात के लिए..
वो साथ चाहता था उस बाती का
अंधेरे को मिटाने के लिए..
बाती भी चांद के साथ जलना चाहती थी..
वो भी चांद का हमेशा के लिए साथ चाहती थी..
जैसे चमक रहा वो आसमां में
वैसे ही जमीं पर वो रौशनी बिखेरना चाहती थी..
दोनों ने एक-दूसरे का निमंत्रण स्वीकार किया था..
बाती ने भी आज ख़ुशी से सोलह श्रृंगार किया था..
दोनों अपने ख़्वाहिशों के ताने-बाने बिन रहे थे..
दोनों भावनाओं के गहरे समुंदर में बह रहे थे..
यूं ज़िंदगी कितनी खुशनुमा हो जाएगी
दोनों मन ही मन आने वाली कई रातों की कहानी गढ़ रहे थे..
तभी इक हल्की सी हवा के झोंके ने
सारा काम बिगाड़ दिया था
इसलिए चांद ने हवा को आज
कटघरे में उतार दिया था..
इल्ज़ामों का सिलसिला, कुछ यूं शुरू हुआ
कभी हवा तो कभी चांद दोषी करार हुआ..
बाती के बुझने का सारा इल्ज़ाम, हवा पर था..
चांद का ये कैसा कयास, आज हवा पर था..
और चांद जिसे अपनी चांदनी पर गुमान था
हवा का इसी रौशनी पर सवाल था..
आसमां में टिमटिमाते सितारें,
पेड़ की अनगिनत पत्तियां, फल, फूल
और उसी पेड़ की शाख पर बैठा वो उल्लू
ये सभी बाती के बुझने के चश्मदीद ग़वाह थे
सभी दे रहे ग़वाही हवा के ख़िलाफ़ थे..
मैं हवा हूं..
"मैंने ही तो बाती को जलाया था,
फिर मैं क्यों उसे बुझाऊंगी"
ये कह कर हवा ने सारा केस
अपनी ओर मोड़ लिया था..
उसने अपने इस तर्क से
सितारें, पत्तियां, फल, फूल, उल्लू
और चांद को भी अब ख़ामोश कर दिया था..
"सच.... तुमने मुझे जलाया था
इसलिए तुमने ही मुझे बुझा भी दिया
हक़ तुम्हारा था इस ज़िंदगी पर
जो तुमने बख़ूबी अता किया"
बाती ने हंसकर हवा पर ये व्यंग्य किया था..
नहीं, ऐसा नहीं है
मैं हवा हूं..
मैं दुबारा से तुम्हें सुलगाऊंगी..
इस बार
मैं तुम्हें उजाले में जलाऊंगी..
मुझ पर विश्वास करो
मैं तुम्हारे लिए सूरज की रौशनी लेकर आऊंगी..
सूरज और चांद दोनों के अपने-अपने किरदार है
एक सुबह तो एक रात में शोभायमान है..
मसला इतना है कि
बाती को चांद की शीतलता चाहिए थी,
सूरज की गर्मी नहीं..
पर बाती की ये बात,
हवा मानी ही नहीं..
बाती और चांद दोनों को रात से प्यार था
साथ रह के दोनों पूरक होते एक-दूजे के
पर हवा ये बात समझी ही नहीं..
बाती चाहती तो हवा से लड़ सकती थी
पर इसने ख़ुद को छल लिया..
बोली.. "तू हवा है और मैं बाती हूं
तुझ बिना मेरा वजूद ही नहीं
ले चल.. तू मुझे जहां ले जाना चाहती
मैंने तेरी राह को चुन लिया.."
मैं तुम्हें उजाले में जलाऊंगी..
मुझ पर विश्वास करो
मैं तुम्हारे लिए सूरज की रौशनी लेकर आऊंगी..
सूरज और चांद दोनों के अपने-अपने किरदार है
एक सुबह तो एक रात में शोभायमान है..
मसला इतना है कि
बाती को चांद की शीतलता चाहिए थी,
सूरज की गर्मी नहीं..
पर बाती की ये बात,
हवा मानी ही नहीं..
बाती और चांद दोनों को रात से प्यार था
साथ रह के दोनों पूरक होते एक-दूजे के
पर हवा ये बात समझी ही नहीं..
बाती चाहती तो हवा से लड़ सकती थी
पर इसने ख़ुद को छल लिया..
बोली.. "तू हवा है और मैं बाती हूं
तुझ बिना मेरा वजूद ही नहीं
ले चल.. तू मुझे जहां ले जाना चाहती
मैंने तेरी राह को चुन लिया.."

Comments
Post a Comment