ख़्वाब


हाथ लगाते उड़ जाएंगे
'ख़्वाब' भी मेरे 'तितली' से हो गए हैं
वैसे ही रंगीन
वैसे ही ख़ूबसूरत
वैसे ही सुकुमार और
वैसे ही हल्की-सी आहट पर
दूर उड़ जाने वाले..

बाग में
फूलों से बातें करते
अनगिनत तितलियों को देख
दिल उनके पीछे भागना चाहता है..
बच्चा बन उन्हें पकड़ना चाहता है..
हथेली पर संभाल कर रखना चाहता है..
पर वो इठलाते, नख़रे दिखाते,
हर बार मुझसे दूर उड़ जाते हैं..
कितना भी उनके पीछे दौडूं
हाथ नहीं आते हैं,
ये हर बार
मुझे अकेला छोड़ जाते हैं..

बिल्कुल ऐसे ही
ख़्वाब का पीछा करते-करते
जब थक गई मैं..
मान गई मैं
हाथ लगाते उड़ जाएंगे
'ख़्वाब' भी मेरे 'तितली' से हो गए हैं..

Comments

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....