हम तुम साथ हों
सुबह हो
चहचहाती चिड़ियां हो
चिड़ियों को देखते
हम तुम साथ हों..
रात हो
आसमां में चांद हो
चांद से बतियाते
हम तुम साथ हों..
अमावस की रात हो
और चांद नदारद हो
उस दिन सितारों को गिनते
हम तुम साथ हों..
शाम हो
दो कप चाय हो
चाय पर लड़ते
हम तुम साथ हों..
प्यार हो
जादूगरी हो
आंखों से जादू करते
हम तुम साथ हों..
कविताएं हो
कहानियां हो
सादे काग़ज़ पर शब्दों में
हम तुम साथ हों..
ब्रश हो
रंग हो
रंगों से खेलते
रंग हो
रंगों से खेलते
कैनवास पर चित्र उकेरते
हम तुम साथ हों..
नदी हो
घाट हो
घाट पर बैठे
हम तुम साथ हों..
बारिश हो
घर की छत हो
बारिश में भिंगते
हम तुम साथ हों..
सर्द मौसम हो
कोहरा हो
एक-दूसरे को मोहब्बत सिखाते
हम तुम साथ हों..
बदलते मौसम
और बदलते साल में
एक दूसरे के साथ ज़िंदगी जीते
हर पल हरदम
हर पल हरदम
हम तुम साथ हो..

❤️❤️
ReplyDelete