इक तुम हो..
इक हम हो..
और किताबें हों..
मैं कहानियां पढ़ती रहूं
तुम कहानियां जीते रहो..

इक तुम हो..
इक हम हो..
और झूला हो..
झूले पर बैठ
तुम कहानियां सुनाते रहो
मैं तुम्हारे बगल में बैठ
तुम्हारे कंधे पर सर रख
वो कहानियां जीती रहूं..

इक तुम हो..
इक हम हो..
और नाव हो..
नाव में बैठ
पानी की धीमी लहर में
शाम की ठंडी हवा को महसूस करते
और ढलते सूरज को देखते
एक दूजे का हाथ थामे
नाव के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते
इक दूसरे को कहानियां सुनाते
इक तुम हो, इक हम हो और नाव हो..

हां,
इक तुम हो..
इक हम हो..
और ढ़ेर सारी कहानियां हों..
कहानियों ने हमारी नजदीकियां बढ़ाई है, न..
ये हमारे रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी
क्योंकि कहानियां कभी ख़त्म नहीं होती..
ये बची रहती हैं 
क्लास में लास्ट बेंच पर बैठे बदमाशियों के किस्सों में
तो कभी करियर और नौकरी के बीच जी रहे ज़िंदगी के हिस्सों में..
कभी पार्क में बैठें प्रेमीयुगल की बातों में
तो कभी.. वहीं दूर बेंच पर अकेले बैठे किसी के अश्रुओं में..
सुनो, हम ढूंढ़ा करेंगे इन्हें
इक दूसरे को सुनाने के लिए..

कभी नाव.. कभी झूला.. और कभी किताबें हों हमारे पास
इक दूसरे के साथ कहानियां जीने के लिए
हर कहानी की नायक और नायिका बनने के लिए
इक तुम हो, इक हम हो और ढ़ेर सारी कहानियां हो..

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....