घरेलू हिंसा
उसने देखा है.. एक आदमी को एक औरत पर हाथ उठाते। बंद दरवाजे के पास थोड़ी-सी जगह में पड़ी उस औरत पर दरवाजे की किल्ली चलाते। वह औरत उस आदमी की पत्नी थी।
उसने देखा है.. हल्के भूरे रंग की सितारे वाली साड़ी में.. मायके जाने को तैयार एक औरत को रोते। सिर पर आंचल और सितारों की चमक के बीच उस औरत का मासूम चेहरा आंसुओं से भींगा था। शादी के कुछ साल बाद मायके जाने पर पति की वजह से रोई थी। जब वह पहली वाली औरत का पैर छूने गई, उसने समझाया, "दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। रो मत। सफ़र पर जा रही, अच्छे से जाना।" बस बात ख़त्म।
रिचा नाम है उस लड़की का। वकालत की पढ़ाई कर रही।
बहुत क़रीब से उसने इन दोनों घटनाओं को देखा है या यूं कहें तो महसूस किया है। आज पढ़ते वक़्त उसे पता चला कि ये घरेलू हिंसा के तहत आता है। रिचा उन दोनों औरतों से इस बारे में बात करना चाहती थी। पर उनके समझ से ये बात परे थी। वे तो अब तक भूल भी चुकी थी इस बात को या बस भूलने का ढोंग कर रही थी। भारतीय औरतें ऐसी बातें बहुत जल्दी भूल जाया करती हैं। यूं कह सकते हैं कि स्वीकार कर लेती हैं.. पर रिचा नहीं भूली थी.. उसे सब याद था.. वो दरवाज़ा.. वो किल्ली.. वो सिसकी और मायके जाने पर भी निकलने वाले आसूं.. वह उस वक्त भी बोलना चाहती थी, पर पड़ोसन थी और उम्र में छोटी भी, इसलिए बोल नहीं पाई।
ख़ैर अब इस परिवार के बच्चे बड़े हो गए हैं, शादी भी हो गई है। अच्छी बात यह है कि इनका बेटा अपने पिता या चाचा पर बिल्कुल भी नहीं गया। शायद इसलिए क्योंकि दिल से वह अपनी मां के बेहद क़रीब था। मिंटू नाम है, बेटे का। वह कभी अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाता, ना ही मायके जाने के नाम पर लड़ाई-झगड़े करता है। बहुत ही समझदार और सुलझा हुआ लड़का है।
रिचा भी वकील बन गई है। उसने शादी नहीं की। एक बच्ची गोद ली हुई है। उसे हीं अपनी दुनिया मानती है। अदालत में हर रोज रिश्ते बनते और टूटते देखती है। कभी टूटते रिश्तों को देख अफसोस करती कि ये भी तो भारतीय औरतें है, क्या इनमें सहनशीलता नहीं है; कभी उन दो घटनाओं को याद कर सोचती कि अच्छी बात है, इतनी सहनशीलता होनी भी नहीं चाहिए। आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में लगभग 5 करोड़ महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं लेकिन इनमें से केवल 0.1 प्रतिशत महिलाएं ही शिकायत दर्ज कराती हैं।
यूं तो रिचा मिंटू की बहुत तारीफ़ करती है पर आज उसके रवैए से आश्चर्यचकित है। मिंटू की बहन का नाम मिंटी है। आज मिंटी के पति ने उस पर हाथ उठाया था। वह बेहद परेशान थी। किसी से बात भी नहीं कर रही थी। ख़ुद को ख़त्म करना चाहती थी पर रुक गई। उसने अपने भाई मिंटू को फोन मिलाया। मिंटू ने उसे समझाया और कहा, "भूल जाओ.. और.. सुनो.. किसी से बताना मत इस बारे में।"
अपने बिस्तर पर बैठी रिचा.. टेबल पर रखे लैंप का स्विच ऑन ऑफ करते.. मिंटू के इस वर्जन के बारे में सोच रही थी जो अब तक अपडेट नहीं हुआ था। पत्नी के साथ सभ्य व्यवहार करने वाले मिंटू ने बहन के लिए सोच नहीं बदली थी। रिचा ने कहीं एक शेर पढ़ा था.. जो आज उसे याद नहीं आ रहा था.. अपने भूलने की आदत से परेशान.. टूटे-फूटे शब्दों की कड़ियों को जोड़ते, रिचा ने एक पन्ने पर लिखा, "जो समझता था औरतों को पैर की धूल, उसे दामाद भी वैसा ही मिला" और सोने चली गई।

Harrah's Atlantic City - Mapyro
ReplyDeleteHarrah's Resort Atlantic City features 속초 출장마사지 3,748 spacious rooms 세종특별자치 출장마사지 and suites. There are 31 dining 문경 출장마사지 options and a 고양 출장샵 casino, 동해 출장안마 a 2,000-seat showroom and