फोन कर लेना
जब मेरी याद आए न
मिलने मत आना,
बस अपनी आंखें बंद कर लेना..
उन पलों को सोचना
जो मैंने और तुमने
ख़ुशी-ख़ुशी साथ बिताए थे.
या उन पलों को सोचना
जब एक-दूसरे को
सताए और मनाए थे.
फिर जो हल्की-सी मुस्कुराहट
तुम्हारे चेहरे पर आएगी न
वो तुम्हें मेरे वजूद का यकीं दिलाएंगी..
'तुम' में 'मेरे' होने का एहसास कराएंगी..
ऐसे जब भी तुम्हें मेरी याद आए न,
रोकना मत ख़ुद को
बस याद कर लेना..
एक फोन कर लेना...
मिलने मत आना,
बस अपनी आंखें बंद कर लेना..
उन पलों को सोचना
जो मैंने और तुमने
ख़ुशी-ख़ुशी साथ बिताए थे.
या उन पलों को सोचना
जब एक-दूसरे को
सताए और मनाए थे.
फिर जो हल्की-सी मुस्कुराहट
तुम्हारे चेहरे पर आएगी न
वो तुम्हें मेरे वजूद का यकीं दिलाएंगी..
'तुम' में 'मेरे' होने का एहसास कराएंगी..
ऐसे जब भी तुम्हें मेरी याद आए न,
रोकना मत ख़ुद को
बस याद कर लेना..
एक फोन कर लेना...

Nicely written. Keep it up! ☺️
ReplyDeleteIse kahte hai ruhani ishq
ReplyDeleteBadhiya hai
ReplyDelete💘
ReplyDelete