School में पहला दिन....

SCHOOL, एक ऐसी जगह जहाँ से सभी के बचपन की बहुत-सी ख़ूबसूरत यादें जुड़ी होती हैं; जहाँ हम बस learning attitude से जाते हैं; दोस्त बनाते हैं, दोस्ती का मतलब जानते हैं; discipline, time management, team work,  जैसी बहुुुत-सी बातें सिखते हैं, School के बाद फिर सब यादें और बातें एक पिटारे में ही बंद हो जाती हैं और पहला दिन धूमिल पड़ जाता है । मुझे भी मेरे school का वो पहला दिन नहीं याद कि कैसे मैने ज़िन्दगी में कुछ नया सीखने की शुरुआत की थी । लेकिन माँ बताती हैं, "मैं बहुत excited थी और बचपन के दिनों में जब बच्चे school नहीं जाने के लिए रोया करते हैं, मैं रोया करती थी कि ये sunday क्यों आता है और आता भी है तो sunday को school क्यों बन्द होता है??" ये school से लगाव था, पढ़ाई से या दोस्तों से, नहीं याद....😂

ख़ैर...... उस पहले दिन का अनुभव तो नहीं याद। पर ज़िंदगी ने एक बार फिर से उस पहले दिन को जीने का मौक़ा दिया। इस बार कुछ नया सिखने ही नहीं, सिखाने भी जाना था। As a teacher join करना था, Sanskar Valley School में । वहाँ की एक teacher, Mitali Ma'am जिन्हें मै personally भी जानती हूँ , doctor ने उन्हें bed rest की सलाह दी है। उनकी जगह पढ़ाना है, कुछ दिन।

स्कूल का पहला दिन...........और nervousness ........ वो इस बार भी नहीं थी। बचपन की तरह ही माँ-पापा van तक छोड़ने आए। हम्म् van। School staff के लिए अलग वैन। कुछ अनजाने तो कुछ जाने-पहचाने चेहरे। सभी से मिली। School पहुँची। Positive environment, Ground me खेलते हुए कुुुछ बड़े तो कुुुछ छोटे बच्चें, और उन सबकी नज़र new teacher पर। Office में गई। Principal से मिली। Sumit Sir... अच्छा लगता है, जब नई जगह पर smile के साथ आपका welcome किया जाता है। Confidence बढ़ जाता है। घंटी बजी। बच्चे prayer की line में। जो आँखें अब तक नही देख पाई थी, अब देख रही थी मुुुझे। "इतनी शक्ति हमेें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो न" से दिन की शुरुआत हुई। फ़िर assembly। Assembly के बाद जिस भी student का उस दिन birthday, उसके लिए b'day song और एक gift। मतलब wow। हमारे time भी ऐसा कुछ होता तो कितना मज़ा आता।

अब बारी आई class की । Class I'A' । Mitali Ma'am जिसकी class-teacher है । मैं class में गई ।  छोटे-छोटे और cute बच्चे लेकिन उनकी बड़ी-बड़ी problems । एक तो बैठने की problem । सभी को आगे की ही सीट चाहिए थी । सभी को समझा के seat manage करने के बाद मेरा और बच्चों का introduction । Last bench तक जाते-जाते first बेंच के बच्चों का नाम भूल चुकी थी । कुछ नाम याद भी थे तो किसके है ये नही । ख़ैर Yogita Ma'am (my school teacher & vice-principal of Sanskar Valley) बताई, "eng का period है और test लेना है" । Test ली । बच्चें काफ़ी talented थे । तुरंत questions बना लिए । अच्छा स्कोर भी किए ।
Ma'am ने कहा, "next period में Class IVth  में test लेना है" । School में पहला दिन.....new teacher.... और हर class में test..... बच्चें भी क्या-क्या सोच रहे होंगे 😃 । लेकिन new teacher के सामने बच्चें disciplined और civilised रहते हैं । यहाँ भी introduction से शुरुआत की । सोच रही थी teachers इतने सारे नाम कैसे याद रखते हैं??? Maths में test था इनका । Test ली । Copy check की । Copy distribute करने में दोबारा से नाम जानने को मिला । Next period में भी class IIIrd में test लेना था ।

Rajkumari Ma'am के साथ 5min में lunch । फ़िर class I'B' और VIIth में Revision और test । Last period तक signature करते-करते और date देते-देते लग रहा था, अब तक वही तारीख़ है 😃 ।

ये पहला दिन कुछ नया सीखने, सीखाने, जानने, बच्चों को समझने और कुछ नया अनुभव करने में बिता । पहले दिन ही ये बात समझ आ गई कि school ही एक ऐसी जगह है जहाँ सभी बच्चों को equally treat किया जाता है, बिना किसी discrimination के । और बच्चों से बड़ा गुरु कोई नहीं, जिन्हें ध्यान से देखे तो ज़िंदगी की बहुत-सी सीख देते हैं । हमेशा मुस्कुराने, कोशिश करने की और हार से न घबराने की।

ये था Sanskar Valley School में मेरा पहला दिन.............
 Thanks to all the teachers and students who helped me a lot to make this first day very beautiful, Auspicious & Rememberable

To be continued...........

Comments

  1. Nice di..... you are good writer... keep it up

    ReplyDelete
  2. क्या बात है,,बहुत सुंदर,अच्छा अनुभव...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग