एक साल , बेमिसाल

17-July-2016 से 16-July-2017 RADIO MAYUR का ये एक साल, Senior members का साथ, बहुत-सी यादें... और एक बेमिसाल सफ़र...

ज़िंदगी की किताब से कुछ पन्ने पलटू तो 17-July-2016, Inaugration का वो दिन. और उस दिन की तैयारी, एक महीने पहले से । नाटक, Dance, Speech, Poetry, Singing सारे Programme की Practice। सभी का समय पर आना फिर अपनी-अपनी तैयारी में लग जाना । Card बाँटना और भी कई सारे काम । Finally 17-July-2016 की सुबह आई । हमारा तो बस 6-7 महिनो का पर हमारे Senior members का 5 सालों का इंतज़ार खत्म हुआ । शाम के लिए सभी Prepared थे बहुत Excited थे । सभी Guest को पौधा देकर Programme की शुरूआत की गई ।Guest के गुड लक Speech के दो-दो शब्द 4-4 शब्द हो गए थे । घड़ी की सुई शायद उस दिन कुछ ज़्यादा ही तेजी से भाग रही थी । मेरी नज़रे तो प्रोग्राम के साथ-साथ घड़ी पर भी टिकी थी । ख़ैर Ranjan sir Anchoring से कल्चरल प्रोग्राम शुरू किए, मंजीत का गाना, प्रवीण भईया का तीन Different language में गाना, एक Blood donation Act, Shweta और Swati का dance, मेरा.. मेरे favourite topic 'Women empowerment' पर आधारित 'आख़िर क्यों' कविता, Suprit का शेरबाज चाचा Act, Vikram का हैदर Act और फिर अंत में अभिषेक सर का बेहतरीन सा performance ।

Inaugration के बाद 25-July-2016 को Radio mayur (90.8 fm) पे show broadcast किए गए । 7बजे 'आराधना', 7:30 में पहला live show 'GOOD MORNING CHHAPRA'. RJ- अभिषेक सर और विक्रम, IT head-Sushant Sir । फिर स्पोर्टस अपडेट Vikram ने किया। दोनो शो बहुत अच्छे गए। अब दोपहर 2:30 बजे से तीसरे live show 'दोपहर गपशप' की बारी थी। Topic पहले से decided था 'Clean Chapra Green Chapra। Team में थे- Prasanna Vikram Suprit और मैं। मुुुझे लीड करना था शो । Gokhlani sir ने एक दिन पहले ही तैयारी कराई थी। फिर Balbir Sir की workshop में बताई गई बाते भी याद थी । डर भी था और Excitment भी। ये show भी अच्छा हुआ।


Vikram ने शाम 7बजे  15मिनट से 'छपरा अपडेट' की शुरूआत की थी वो भी अच्छा हुआ। सुबह 7-10, दोपहर 2-5 और शाम 7-10 के बाकी समय में गाने और कुछ Recorded show भी play किए गए। ये था हमारा पहला दिन। GOOD MORNING show में अभिषेक सर  के साथ हर दिन एक Team member को आना था तो 26th(Prasanna) 27th(Suprit) 28th(अभिनव) इंतज़ार करने के बाद 29th को मेरी बारी आई। बहुत मज़ा आया। फिर ये सिलसिला शुरू हो गया।

इसके बाद 15-aug-2016 पहला GMC जिसे मैने और Suprit ने सर के बिना किया । झंडा फहराया गया । और आज़ादी पर आधारित विशेष प्रोग्राम '70 साल 7 सवाल' जो 2:30-5. फिर शाम 7बजे से चला, आज़ादी का मतलब, नारी सशक्तिकरण, बाल मजदूरी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, जंगल की कटाई, साफ-सफाई के जुड़े 7 ऐसे सवाल थे जो काफी थे एहसास दिलाने के लिए कि 70साल बाद भी हम अपनी सोच के ग़ुलाम है ।

दिन बितते गए। हमने हमारे शो के जरिये लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया। छपरा में जब बाढ़ आया था तब हमारी टीम ( Ranjan sir, सुशांत सर, प्रिंस सर, Swati, श्रेय) ने लोगो के बीच जा के बाते की, हमने हमारे शो के जरिये लोगो की बाते प्रशासन तक पहुँचाई। दोपहर गपशप के लगातार कई एपिसोड्स में हमने लोगो को बाढ़ से जुड़ी जानकारी दी। फिर गाँधी जयंती के दिन छपरा को स्वच्छ बनाने के लिए Rally और लोगो समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी किए गए। दुर्गापुजा में लोगो से बातचीत करने और मेला में आए लोगो की मदद करने के लिए थाना चौक पे Radio mayur का स्टाॅल भी लगाया गया। जिसमे मुझे याद है किसी ने कहा था "लड़कियाँ नहीं जाएगी"। अभिषेक सर से Timing पुछी, उन्हें बताया और next day पहुँच गई। भाई क्यो नहीं जाएँगी लड़कियाँ। खैर, वहाँ हमारे कई Listener भी हमसे मिलने आए।  मै, Suprit और Vikram हमने कई लोगो से बाते भी की। मेले में घुमते बच्चों से बात करके बचपन के दिन याद आ गए। इस तरह हर त्योहार दशहरा, दीवाली, छठ, 26 जनवरी, होली, ईद या कोई स्पेशल डे New year, International women's day, या Mother's day हमने लोगो से बातचीत की। उनके बातों को शो मे play किया।

इतने समय में आकाश सर जब भी घर आए, बहुत-सी बाते समझाएँ। अभिषेक सर ने सभी के काम और शो बाँट दिए। 15मिनट का स्पोर्टस अपडेट अब 30मिनट का हो गया है । 15मिनट का छपरा अपडेट अब Vikram एकघंटे कररहा है और सबसे अच्छा RJ बन गया है । गपशप अब 2:30बजे के बजाय 3बजे आता है। Shrey & Raushni मिट्टी से जुड़ी बातें, Shweta Research मे हेल्प करती है, Prasanna & Puja voice of the year, RJ Swati टिम्बक टू से बच्चो की प्यारी बन गई है, अपनी जाॅब छोड़ के As a volunteer Radio station  join करने वाला RJ Suprit सारी चिज़े सीखकर multitasking और मै बातूनी ।


 सभी चिज़ो को सिखने और एक्सपेरीमेंट करने में ये एक साल कैसे निकल गया, पता ही नहीं चला। All credit goes to Aakash Sir, Abhisekh Sir, Balbir Sir, Gokhlani Sir, Sushant Sir, Ranjan Sir & Mayank Sir... Thank you all...



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुझे अपना घर छोड़कर, अपने घर को जाना है...

शब्द और रंग

School में पहला दिन....